Bihar Crime: 2 साल के बच्चे का कत्ल... किडनी निकालने की थी तैयारी, 500 रुपये में कराया गया था चोरी

दरंभाग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महज 500 रुपये के लिए 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने 500 रुपये देकर उन्हें बच्चा चोरी करने के लिए कहा था. पुलिस को यह मामला मानव अंग तस्करी का लग रहा है.

Advertisement
बच्चा चोरी और हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार बच्चा चोरी और हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा ,
  • 25 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

बिहार के दरंभाग से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां महज 500 रुपये के लिए 2 साल के मासूम का किडनैप कर लिया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले पर SP सागर कुमार ने बताया कि बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने के लिए नहीं बल्कि उसकी किडनी निकालने के लिया गया था.
 
यह घटना बहादुरपुर थाना इलाके के रघेपुरा गांव की है. यह नेपाल मूल के निवासी निधि कापरी पूरे परिवार के साथ एक आम के बगीचे में तंबू लगा कर सो रहा था. वो घुमक्कड़ जीवन जीता है और तमाशा दिखाकर अपने परिवार का पेट पालता है. बीती रात उसका दो साल का बेटा चोरी हो गया था. जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में की थी. 

Advertisement

बच्चा चोरी और हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सोमवार दोपहर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ और पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की. तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी नशेड़ी है एक का नाम राजन पासवान है और दूसरे का संदीप पासवान है.

दोनों को एक शख्स ने 500 रुपये देकर उन्हें बच्चा चोरी करने के लिए कहा था. अब उस शख्स का पता लगाया जा रहा है. पुलिस को यह मामला मानव अंग तस्करी का लग रहा है. जिसे लेकर जांच की जा रही है.

आरोपियों को 500 रुपये देकर कराया था बच्चा चोरी

SP सागर कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चे का अपहरण के बाद इलाके में हल्ला मच गया था. इससे डरकर संजीव ने मासूम को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था. जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

मानव अंग तस्करी के एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में किडनी बेचने की बात का उल्लेख किया गया है. जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है, तथा छापेमारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए एक टीवीएस बाइक को बरामद किया गया है. पुलिस कई एंगल पर इस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »