बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन जख्मी

बिहार के आरा में आज शाम तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बीच सड़क पर आगजनी कर दी.

Advertisement
गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 10 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

बिहार के आरा में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में सीधी टक्कर हो गई. सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. 

लोगों ने आरा-पटना फोरलेन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी की. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को किसी तरह से शांत कराया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

ऑटो में सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत

घटना आरा-पटना फोरलेन पर कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया दुर्गा मंदिर के पास की है. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार पति-पत्नी और उनकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. 

मृतक कोईलवर के वार्ड संख्या 10 के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वहीं तीन लोग घायल हो गए. मृतकों की शिनाख्त 35 साल के तारकेश्वर राय, उनकी 30 साल की पत्नी संध्या देवी और 13 साल की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है. वे कोईलवर के वार्ड संख्या 10 के रहने वाले थे. घायलों में मृतक दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. 

Advertisement

हादसे से परिवार में मचा कोहराम

घायलों के नाम 17 साल की खुशी कुमारी, 12 साल की निक्की कुमारी और 8 साल का विश्वकर्मा कुमार हैं. उन्हें कोईलवर पीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. सभी लोग कोईलवर से वापस अपने घर आ रहे थे. इस हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है.

मामले में सूचना पर पहुंचे आरा सदर के एएसपी हिमांशु ने बताया, "कुल्हड़िया गांव के समीप खाली ट्रक ने सवारियों से भरी एक ऑटो में टक्कर मार दी है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं. मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे की राशि देने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »