टूटे पैर का करा रहा था इलाज, कर्ज में डूबने के बाद पत्नी के साथ किया सुसाइड

Bihar News: कटिहार से पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति कर्ज लेकर अपने टूटे पैर का इलाज करा रहा था. इस दौरान इन पर करीब साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज हो गया. कर्ज देने वाले मंगल पर रुपये वापस लौटाने का दबाव बना रहे थे. इसके चलते उसने और पत्नी के साथ फांसी लगा ली.

Advertisement
कर्ज में डूबे पति-पत्नी ने किया सुसाइड कर्ज में डूबे पति-पत्नी ने किया सुसाइड

बिपुल राहुल

  • कटिहार ,
  • 20 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

बिहार के कटिहार में एक पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कपल ने सुसाइड इसलिए किया क्योंकि वे कर्ज से परेशान थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

जानकारी के मुताबिक, मृतक मंगल मंडल का एक पैर टूटा हुआ था और कर्ज लेकर वह अपना इलाज भागलपुर और पूर्णिया के अस्पताल में करा रहा था. पत्नी ममता छोटा-मोटा काम कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी. मगर, कर्ज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था.

Advertisement

दो साल में इन पर करीब साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज हो गया था. कर्ज देने वाले मंगल पर रुपये वापस लौटाने का दबाव बना रहे थे. इसके चलते मंगल और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 

ट्यूशन गए थे बच्चे, तब किया दोनों ने सुसाइड   

मृतक पति-पत्नी के तीन पुत्र हैं, जिनकी उम्र 8, 10 और 12 साल है. सुबह बच्चों ने ट्यूशन लौटने के बाद दरवाजा खटखटाया, तो अंदर कोई जवाब नहीं मिला. बच्चों ने इसकी सूचना अपने चाचा को दी. 

मंगल के भाई सुमन मंडल ने घर खोलकर देखा, तो दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. दोनों के शवों को उतारा और पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आई है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

इस मामले पर एसडीपीओ ओम प्रकाश का कहना है कि पोठिया ओपी क्षेत्र में ग्राम खोटा में पति-पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »