बिहार: थम नहीं रहा भ्रष्टाचार, अब क्लर्क का 50000 रु रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

बिहार के किशनगंज में सिविल सर्जन कार्यालय में काम करने वाले हेड क्लर्क का रिश्वत मांगते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह पैसा सील किए गए एक्सरे सेंटर के लिए फिर से लाइसेंस दिए जाने को लेकर संचालक से मांगा जा रहा था. हालांकि हेड क्लर्क ने रिश्वत के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

Advertisement
क्लर्क ने मांगी रिश्वत क्लर्क ने मांगी रिश्वत

गौरव कुमार

  • किशनगंज,
  • 11 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार निगरानी की कारवाई जारी है लेकिन इसके बाद भी सरकारी कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है जहां सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत हेड क्लर्क का एक्सरे संचालक से 50,000 रुपये घूस मांगने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद किशनगंज डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं और अब तीन सदस्य कमेटी मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

बता दें की मामला सील किए गए एक्सरे सेंटर के लाइसेंस को फिर से दिए जाने को लेकर जुड़ा हुआ है. इसी के लिए क्लर्क द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी.

यहां देखिए वीडियो        

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि हेड क्लर्क उमेश चौधरी एक्सरे संचालक से 50,000 रुपए घूस मांग रहे हैं जबकि संचालक द्वारा 40 हजार रुपए देने की बात कही जा रही है. इस पूरी बातचीत का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

हालांकि इस वायरल वीडियो की आज तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है. जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज प्रखंड के पौवाखाली में मरधुब डिजिटल एक्सरे के पास लाइसेंस नहीं होने की वजह से बीते दिनों सील कर दिया गया था.

इसके बाद लाइसेंस के लिए दुकान के संचालक आशिफ अहमद को दफ्तर बुलाया गया था. वहीं पर हेड क्लर्क उमेश चौधरी ने 50 हजार रुपये की मांग की. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है. 

Advertisement

वहीं इस पूरे मामले में रिश्वत के आरोपों को हेड क्लर्क ने खारिज कर दिया. इस मामले में किशनगंज बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दोषी क्लर्क पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं वायरल वीडियो पर किशनगंज डीएम ने कहा कि जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की गई है. जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »