'...क्या योगी जी के राज्य में चले जाएं', बेगूसराय में लव जिहाद के मामले पर बोले गिरिराज सिंह

बेगूसराय में लव जिहाद का मामला सामने आया है. जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गांव पहुंचे और लोगों से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने पंचायत में कहा कि टीका लगाकर और भगवा गमछा पहनकर हिंदू के बच्चियों का लव जिहाद किया गया है. बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्या योगी जी के राज्य चले जाएं.

Advertisement
बाएं से पंचायत में गिरिराज सिंह, आरोपी की फाइल फोटो. बाएं से पंचायत में गिरिराज सिंह, आरोपी की फाइल फोटो.

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

बिहार के बेगूसराय में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसकी जानकारी होते हुए गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए. इसी बीच सांसद गिरिराज सिंह भी पहुंचे और लोगों से एकजुट होने की अपील की. वहीं, पीड़ित परिजनों ने शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक पर लड़की को अगवा करने की एफआईआर दर्ज कराई है.

दरअसल, वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव की रहने वाले एक व्यक्ति की 18 साल की बेटी 5 अक्टूबर से लापता है. परिजनों ने गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ पर शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया है. साथ ही थाने में अगवा करने की एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

Advertisement

सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई पंचायत

रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई. इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि टीका लगाकर और भगवा गमछा पहनकर हिंदू के बच्चियों का लव जिहाद किया गया है. इसके पहले इस गांव की चार बच्चियों को लव जिहाद का शिकार बनाया गया है. इसको लेकर उन्होंने एसपी से बात की है. एसपी ने बच्ची की बरामदगी का आश्वासन दिया है.

'क्या हिंदू बेगूसराय छोड़कर चले जाएं'

मगर, प्रशासन पर आरोप है कि खातोपुर में मंदिर को तोड़ दिया गया और पुलिस प्रशासन हिंदुओं को ही जेल भेजता है. एक बार फिर लव जिहाद की घटना हुई है. ऐसे में क्या हिंदू बेगूसराय छोड़कर चले जाएं. उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अगर लड़की बरामद नहीं हुई तो वो लोगों को एकजुट कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Advertisement

बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं तो योगी जी के राज्य जाएं?

इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्या वो लोग यूपी में योगी जी के राज्य चले जाएं. बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस दौरान लोगों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »