शहाबुद्दीन ने नीतीश सरकार से बताया जान का खतरा, कोर्ट में दायर की याचिका

शहाबुद्दीन की तरफ से उसके वकील मोहम्मद मोबिन ने सीवान कोर्ट में याचिका दायर की. मोबिन ने कहा कि भागलपुर जेल में बंद उनके मुवक्क‍िल का जीवन खतरे में है.

Advertisement

रोहित कुमार सिंह / रोहित गुप्ता

  • सीवान,
  • 28 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद और डॉन मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपनी सुरक्षा के लिए सीवान के स्पेशल कोर्ट में एक याचिका दायर की है. फिलहाल भागलपुर जेल में बंद इस बाहुबली ने अपनी याचिका में राज्य सरकार से खुद को जान का खतरा बताया है.

की तरफ से उसके वकील मोहम्मद मोबिन ने सीवान कोर्ट में याचिका दायर की. मोबिन ने कहा कि भागलपुर जेल में बंद उनके मुवक्क‍िल का जीवन खतरे में है. वकील ने याचिका में कहा कि पीठ में दर्द और बीमार होने के बावजूद शहाबुद्दीन के इलाज के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है.

Advertisement

मोबिन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बावजूद राज्य सरकार शहाबुद्दीन को आगे के इलाज के लिए दिल्ली श‍िफ्ट करने में देरी कर रही है. शहाबुद्दीन का नाम हाल में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में उछला था और इसके बाद पुलिस ने इस बाहुबली नेता को कर दिया था.

शहाबुद्दीन की याचिका पर अब 14 जुलाई को सुनवाई होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement