भारी बारिश की वजह से तेजस्वी ने अपनी साइकिल यात्रा स्थगित की

बता दें कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 29 लड़कियों के साथ रेप की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी.

Advertisement
तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव

मोनिका गुप्ता / रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

बिहार में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जिन्होंने शनिवार को बोधगया से पटना तक साइकिल मार्च की शुरुआत की थी उसे स्थगित कर दिया है.

शनिवार को सुबह से ही हो रही लगातार बारिश की वजह से साइकिल मार्च, जिसकी शुरुआत गया के गांधी मैदान से सुबह 10 बजे शुरू होनी थी. उसमें 3 घंटे की देरी हुई. आखिरकार दोपहर 1 बजे जब बोधगया में बारिश थमी तो तेजस्वी ने अपने पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल मार्च की शुरुआत की. लेकिन 35 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद एक बार फिर से बारिश ने पूरे कार्यक्रम में खलल डाला, जिसके बाद तेजस्वी ने आगे की यात्रा को स्थगित कर दिया.

Advertisement

तेजस्वी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश, खराब मौसम और अगले 2 दिनों में बिहार के कई हिस्सों में वज्रपात के पूर्वानुमान को देखते हुए उन्होंने आगे के साइकिल मार्च के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है.

गौरतलब है कि बोधगया से पटना तक 100 किलोमीटर की दूरी तेजस्वी साइकिल पर 3 दिनों में तय करने वाले थे. बिहार में एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ के नारे के साथ तेजस्वी ने यह साइकिल मार्च की शुरुआत की थी. जिस दौरान वह राज्य में पिछले दिनों महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं को जनता के सामने उजागर करने का प्लान था.

साइकिल यात्रा के दौरान तेजस्वी बिहार में बिगड़ते हुए कानून व्यवस्था के मुद्दे को भी जनता के बीच रखने वाले थे मगर खराब मौसम की वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही स्थगित करना पड़ा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement