शादी की अगली रात धोखा... दूल्हा बोला- सोचा ही नहीं था ऐसा फ्रॉड करेगी

भागलपुर से एक दुल्हन की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. शादी के बाद वो ससुराल पहुंची थी. घर में नई नवेली दुल्हन के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं. रिश्तेदार दूल्हे से हंसी-ठिठोली कर रहे थे. मगर, किसी को ये नहीं पता था कि दुल्हन के इरादे कुछ और ही हैं. इसके बाद जब सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • भागलपुर ,
  • 27 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

बिहार के भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 21 मई को एक गांव में एक लड़के की शादी हुई थी. लड़का दुल्हन को ब्याह करके लाया था और घर बसाने के सपने ही देख रहा था. तभी उसे ऐसा धोखा मिला, जिसकी कल्पना भी नहीं की थी. इस मामले में लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement

पीड़ित लड़के का कहना है कि हिंदू रीति रिवाज से 21 मई को उसकी शादी मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से हुई थी. इसके अगले दिन वो दुल्हन को लेकर घर पहुंचा. उसी रात वो करीब सवा दो बजे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जाते समय अपने साथ 1 लाख 40 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई. इतना ही नहीं वो गिफ्ट में मिली चीजें भी उठा ले गई. 

सोचा ही नहीं था कि वो ऐसा फ्रॉड करेगी- पीड़ित

लड़के का कहना है उसके हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी. अभी वो तो पत्नी के साथ घर बसाने का सपना ही देख रहा था. अगर, वो दुल्हन के प्रेमी को जानता होता तो शादी ही नहीं करता. इस संबंध में भवानीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हमने तो शादी से पहले उससे बात नहीं की थी. मगर, मम्मी से वो अच्छे तरीके से बात करती थी. सोचा ही नहीं था कि वो ऐसा फ्रॉड करेगी.

Advertisement
दूल्हे के हाथ में लगी मेहंदी

सीसीटीवी कैमरे में क्रेटा कार से जाते दिखी दुल्हन

पुलिस शिकायत पर कार्रवाई कर ही रही थी तभी सीसीटीवी फुटेज उसके हाथ लगे. इसमें देखा गया कि दुल्हन क्रेटा गाड़ी से भागी थी. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू की और उसे बरामद भी कर लिया है.

मामले को लेकर नवगछिया एसपी का बयान

इस मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है. कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद भी कर लिया गया है. उसके बयान भी दर्ज कराए गए हैं. पूछताछ में उसने पैसे और जेवरात ले जाने के बात से इनकार किया है.

 (रिपोर्ट- सुजीत सिंह चौहान).

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »