बिहार: टॉपर्स मामले की जांच के लिए बनी दोनों समितियां भंग, नीतीश ने दिए सीधे FIR दर्ज करने के निर्देश

बिहार में टॉपर्स कांड की जांच के लिए बनाई गई दोनों उच्चस्तरीय जांच समितियों को सोमवार को भंग कर दिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और बीएसईबी के चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद सिंह के साथ इमरजेंसी बैठक करने के बाद बोर्ड और सरकार की ओर से गठित जांच समितियों को भंग कर दिया.

Advertisement
बिहार में टॉपर्स कांड की जांच के लिए बनाई गई दोनों उच्चस्तरीय जांच समिति भंग बिहार में टॉपर्स कांड की जांच के लिए बनाई गई दोनों उच्चस्तरीय जांच समिति भंग

रोहित कुमार सिंह / कुमार अभिषेक

  • पटना,
  • 06 जून 2016,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

बिहार में टॉपर्स कांड की जांच के लिए बनाई गई दोनों उच्चस्तरीय जांच समितियों को सोमवार को भंग कर दिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और बीएसईबी के चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद सिंह के साथ इमरजेंसी बैठक करने के बाद जांच समितियों को भंग कर दिया. मामले में सीधे आपराध‍िक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

नाखुश नीतीश कुमार ने भंग की दोनों समिति
जानकारी के मुताबिक टॉपर्स कांड में समितियों की कार्रवाई को लेकर जाहिर की. बोर्ड की ओर से समिति गठित किए जाने के बाबत सरकार की ओर से पहले भी नाराजगी जताई जा चुकी थी. बोर्ड के चेयरमैन ने खुद की पहल पर एक उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन की घोषणा कर दी थी.

सरकार की समिति में कई शिक्षाविद शामिल थे
बिहार में इंटरमीडियट की परीक्षा में पर शिक्षा विभाग ने गड़बड़ी की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया था, जो 20 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपेने वाली थी. इस समिति में बीएसइआइडीसी के अध्यक्ष संजीवन सिन्हा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद सिंह रंजन और जनशिक्षा के निदेशक विनोदानंद झा शामिल थे.

बीएसईबी ने पहले ही बनाई थी समिति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने भी विज्ञान संकाय के टॉपर्स सहित एक अन्य अभ्यर्थी के परीक्षा परिणाम को शनिवार को रद्द करते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया था. बीएसईबी के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने रविवार को बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए शनिवार शाम ही एक कर लिया गया है, जो पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में काम करेगा.

Advertisement

समिति में पूर्व जज और शिक्षाविद थे शामिल
उन्होंने बताया कि इनके साथ समिति के अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीपी श्रीवास्तव, पूर्व आईपीएस अधिकारी मिठू प्रसाद को शामिल किया गया है. कि समिति के अध्यक्ष को इस समिति में एक पूर्व शिक्षाविद सलाहकार को शामिल कर लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement