जितने आरोप लगेंगे उतने ही मजबूती से आएंगे लालू: तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया पर जमकर भड़के. उन्होंने अपने परिवार पर लग रहे आरोपों के बचाव में कहा कि जब-जब लालू प्रसाद को कमजोर कहा गया है तब-तब वे उतनी ही मजबूती से सामने आए हैं.

Advertisement
तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव

सुजीत झा

  • पटना,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:57 AM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि यदि मीडिया में दम है तो बीजेपी के खिलाफ खबरें चलाए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जो आरोप बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर लगाए उसके बारे में मीडिया ने कुछ नहीं पूछा. उन्होंने मीडियाकर्मियों से पूछा कि यदि वे इस बात को साबित कर दें कि आरजेडी द्वारा लगाए गए आरोप सच हैं तो क्या मीडिया इन बातों को दिखाएगा.

Advertisement

मीडियाकर्मी सुशील कुमार मोदी की तरफ से जमीन घोटाले के आरोपों पर तेजस्वी यादव का पक्ष जानने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेजस्वी यादव इस बात से बुरी तरह चिढ़े दिखे. वे लगातार मीडिया से की बात कर रहे थे.

तेजस्वी ने मौके पर कहा कि मीडिया में सभी पढ़े-लिखे लोग हैं. सभी को पता है कि डॉक्यूमेंट कहां से आता है. किसी भी सांसद का एफिडेविट निकाल कर देखें कि किसी ने शेयर के अलावा कंपनी के डिटेल्स दिए हों. तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की गाईड लाईन के तहत काम किया गया है. वे पूछते हैं कि आखिर उन्हीं से क्यों सवाल किए जा रहे हैं. हर बार एक ही परिवार से सवाल क्यों किए जाते हैं. वे सुप्रीमकोर्ट से जीत चुके हैं और बार-बार एक ही परिवार का जांच क्यों हो. मीडियाकर्मी और दूसरे परिवारों की जांच क्यों नहीं करते.

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि जो लोग बिना वजह खुलासे कर रहें है उनको जनता जवाब देगी. उन पर जितने झूठे आरोप लगेंगे वे उतनी ही मजबूती ससे उभरेंगे. वे देते हैं कि जब-जब लोगों ने लालू को कमजोर कहा वे उतनी ही मजबूती से सामने आए हैं और जीत हासिल की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »