तेजस्वी यादव का वार - बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर वार किया है. सीवान में हुई एक फायरिंग की घटना को लेकर तेजस्वी ने कहा है कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है.

Advertisement
नीतीश सरकार पर तेजस्वी का वार नीतीश सरकार पर तेजस्वी का वार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST
  • तेजस्वी का नीतीश सरकार पर वार
  • मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं: तेजस्वी

बिहार की नीतीश कुमार सरकार राज्य में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. गुरुवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को घेरा. तेजस्वी ने निशाना साधा कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम सरेराह गोलियां बरसाई जा रही है. जब तक मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री बिहार में प्रतिदिन 100-150 लाशें नहीं गिन लेते उन्हें नींद नहीं आती, जंगलराज के महाराजा चुप क्यों हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की ओर से एक खबर साझा की गई, जिसमें बताया गया है कि सीवान में एक राजद नेता के दामाद पर गोली से हमला किया गया है. दामाद की जान तो बच गई, लेकिन अपराधी फायरिंग करने के बाद फरार हो गए.

इससे पहले पटना में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले को लेकर भी नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. तेजस्वी यादव भी राज्य सरकार की तीखी आलोचना कर चुके हैं. 

रूपेश हत्याकांड को लेकर तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'बिहार में लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लोग अपने घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं, अब तो घर में घुसकर लोगों को गोली मार दी जा रही है, एक गोली नहीं, सुनने में आया है कि 15 राउंड गोली चली, जिसमें 6 राउंड गोली रूपेश जी को लगी.'

रूपेश हत्याकांड को लेकर लगातार हुई किरकिरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी से स्टेटस रिपोर्ट ली और तुरंत एक्शन लेने को कहा. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement