बिहार में भारी बारिश से हाल-बेहाल! तेजप्रताप के विधानसभा क्षेत्र में सड़कें खराब, कीचड़ में फंसी गाड़ियां

हसनपुर के लोगों ने विधायक तेजप्रताप यादव से गुहार लगाई है कि प्रशासन से पहल कर सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए. अब देखना होगा कि बारिश के बीच बांध पर बने सड़क की मरम्मत का काम हो पाता है या नहीं.

Advertisement
समस्तीपुर में बारिश के बाद का नजारा समस्तीपुर में बारिश के बाद का नजारा

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 18 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST
  • बिहार में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
  • तेजप्रताप यादव के विधानसभा क्षेत्र में लोग परेशान

बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश का असर अब बांध पर बने रास्तों पर भी देखने को मिल रहा है. आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के क्षेत्र समस्तीपुर के हसनपुर में गाड़ियां कीचड़ में फंस जा रही हैं, आवागमन बाधित हो गया है. आलम यह है कि ट्रैक्टर के सहारे गाड़ियों को निकालाना पड़ रहा है. 

Advertisement

बता दें कि हसनपुर क्षेत्र में भटवन पंचायत के बल्लहपुर शिव मंदिर के पास करेह नदी पर बने बांध की स्थिति भारी बारिश में काफी खराब हो गई है. पूरा बांध कीचड़ में तबदील हो गया है. यहां से आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बांध पर बने सड़क से केलुहाघाट से करांची की ओर जाने के दौरान कई गाड़ियां कीचड़ में फंस गईं. काफी देर तक चालकों द्वारा गाड़ियों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन निराशा हाथ लगी. 

गाड़ियां कीचड़ में फंस जा रही

बाद में जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. ट्रैक्टर बुलाकर बारी बारी से गाड़ियों को कीचड़ से बाहर निकाला गया. इस मशक्कत के बाद लोग अपने गंतव्य स्थानों की ओर निकल सके. 

Advertisement

गौरतलब है कि ये क्षेत्र आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव का है. लोगों ने उनसे गुहार लगाई है कि प्रशासन से पहल कर इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए. अब देखना होगा कि बारिश के बीच बांध पर बने सड़क की मरम्मत का काम हो पाता है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement