सुशील मोदी बोले- तेजस्वी के दबाव में खरीदे जा रहे विमान, नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार द्वारा खरीदे जा रहे विमान और हेलीकॉप्टर पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी के दबाव में खरीद रहे हैं. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने भी जवाब दिया है.

Advertisement
नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

बिहार सरकार अगले तीन महीनों में एक विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदेगी. इसको लेकर बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर एक बार फिर हमला बोला है. सुशील कुमार ने कहा कि ये विमान और हेलीकॉप्टर तेजस्वी यादव के दबाव में खरीदे जा रहे हैं. 

सुशील मोदी ने कहा कि हेलीकॉप्टर और जेट विमान खरीदने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी उचित नहीं है. अब, राज्य सरकारें उन्हें नहीं खरीदती हैं, बल्कि उन्हें पट्टे पर लेती हैं. तेजस्वी यादव को लगता है कि वह अगले मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उनके दबाव में जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीदे जा रहे हैं. 

Advertisement

बीजेपी ने नीतीश पर बोला हमला 

इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा था कि 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और लोकसभा चुनाव में वह देश का भ्रमण करना चाहते हैं. इसीलिए वह सरकारी खर्चे पर विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने वाले हैं. यह करदाताओं के पैसे की बर्बादी है. छपरा शराब कांड में मरने वाले लोगों के परिवार को देने के लिए सरकार के पास मुआवजा नहीं है लेकिन विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए पैसा खर्च कर रही है.  

सीएम नीतीश ने दिया जवाब 

वहीं इसको लेकर बीजेपी के सवालों के बीच नीतीश कुमार ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी अपनी सरकार के हेलीकॉप्टर और जेट हों तो अच्छा होगा, यह सबके हित में है. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जेट एयरक्राफ्ट खरीदने की बात तो बीजेपी के समय से ही चल रही थी. सुशील मोदी क्या कह रहे हैं, हम नहीं जानते हैं क्या?

Advertisement

बीते 27 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी 

बता दें कि बिहार कैबिनेट ने बीते 27 दिसंबर को वीआईपी और वीवीआईपी नेताओं और अफसरों की आवाजाही के लिए एक नया विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इस संबंध में एक प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा तैयार किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »