स्वच्छता और साफ सफाई पर हुई प्रतियोगिता में बिहार की बेटी को सम्मान

चंद्रकांता नैना बैजनाथपुर स्थित मनोहर उच्च विद्यालय की नौंवी कक्षा में पढ़ती है. उसने स्वच्छता और साफ सफाई पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में सफलता हासिल की है. इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा किया गया था.

Advertisement
चन्द्रकांता. चन्द्रकांता.

आदित्य बिड़वई / सुजीत झा

  • पटना ,
  • 28 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

बिहार की बेटी ने एक बार फिर पूरे भारत में नाम रोशन किया है. सहरसा की रहने वाली चंदकांता नैना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मान मिलेगा. और साफ सफाई पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को सम्मानित करेंगे.

चंद्रकांता नैना बैजनाथपुर स्थित मनोहर उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा में पढ़ती है. उसने स्वच्छता और साफ सफाई पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में सफलता हासिल की है. इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा किया गया था.

Advertisement

2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन चंद्रकांता नैना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित होगी. जिले के गम्हरिया गांव निवासी दयानंद यादव की बेटी चंदकांता नैना साधारण सी परिवार में जन्मी और पली बढ़ी और फिर ये सिद्ध कर दिखाया है कि गांव की बच्चियां भी उड़ान भर सकती है.

स्कूल के प्रधान विनय कुमार पासवान उसकी इस कामयाबी पर गौरवान्वित महसूस करते हुए कहते है कि चंदकांता नैना ने न सिर्फ स्कूल का नाम रौशन किया है बल्कि पूरे देश के लिए यह अनुकरणीय है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »