'बिहार हिंसा में जल रहा, सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे', BJP ने नीतीश कुमार के न्योते को ठुकराया

नीतीश कुमार ने रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है. इसमें उन्होंने महागठबंधन के अलावा बीजेपी के नेताओं को भी न्योता भेजा है. हालांकि, बीजेपी ने बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर नीतीश पर निशाना साधते हुए इफ्तार पार्टी से किनारा कर लिया. बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा, बिहार हिंसा में जल रहा है. कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं.

Advertisement
नीतीश कुमार बुधवार को इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे. नीतीश कुमार बुधवार को इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे.

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 07 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इफ्तार पार्टी रखी है. मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस इफ्तार पार्टी का न्योता राज्यपाल समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को भी भेजा गया है. नीतीश की ओर से बीजेपी नेताओं को भी इफ्तार पार्टी में बुलाया गया है. हालांकि, बीजेपी ने इफ्तार पार्टी से किनारा कर लिया है. 

सीएम नीतीश कुमार ने रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है. नीतीश ने राज्यपाल और महागठबंधन के नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि नीतीश की ओर से बीजेपी नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया है.

Advertisement

हमें इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होना- बीजेपी

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, बिहार हिंसा में जल रहा है. कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है. नीतीश ने चोर दरवाजे से आरजेडी को शासन में ला दिया. 

रामनवमी पर बिहार में कई जगहों पर हुई हिंसा

नीतीश कुमार ने ऐसे वक्त पर इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है, जब रामनवमी पर राज्य में कई जगहों पर हुई हिंसा को लेकर बीजेपी हमलावर है. बिहार के अलग-अलग शहरों में रामनवमी के दिन आगजनी और हिंसा हुई थी. इसमें नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग हुई थी. इसमें पांच लोगों को गोली लगी थी. एक की मौत हो गई थी.

Advertisement

वहीं, सासाराम में भी रामनवमी पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. विवाद के बाद जमकर पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था.

नीतीश के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर मचा था बवाल

इससे पहले नीतीश कुमार पटना के फुलवारीशरीफ में हुई एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे. इफ्तार पार्टी में लाल किले का पोस्टर लगा था. बिहार शरीफ और सासाराम में हिंसा के बीच सीएम नीतीश के इफ्तार और इस पोस्टर को लेकर बीजेपी ने नीतीश पर निशाना साधा था. बीजेपी बिहार के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था. कुछ ऐसी ही स्थिति बिहार में है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो चले हैं, उनसे कुछ संभल नहीं रहा.

बीजेपी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था. विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण के आरोप थे. उन्होंने कहा था कि दंगों के मामले में एक पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है. 

नीतीश ने बीजेपी को हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार

रामनवमी पर दो जगह दंगे को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा था कि दोनों जगह कुछ लोगों ने जानबूझ कर गड़बड़ किया. इसलिए ऐसे हालात बने. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले बहुत झंझट होता था, हमारे आने के बाद यह सब खत्म हुआ. उन्होंने कहा था, अमित शाह को सासाराम जाना था इसलिए घटना करवाई गई.

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »