भारत बंद को लेकर बिहार में हाई अलर्ट पर पुलिस

कांग्रेस द्वारा सोमवार को बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर बिहार पुलिस में हाई अलर्ट पर है. सरकार ने असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के मकसद से सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है.

Advertisement
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह / अजीत तिवारी

  • पटना,
  • 09 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ विपक्षी दलों के द्वारा सोमवार को बुलाए गए भारत बंद को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है. कांग्रेस के आह्वान पर बुलाए गए इस भारत बंद को बिहार में आरजेडी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा समेत लेफ्ट की तमाम पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है. बंद को सफल बनाने के लिए जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेंगे.

Advertisement

बिहार में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सरकार को आशंका है कि विपक्षी दल हंगामा और हिंसा का सहारा लेंगे और इसी को देखते हुए प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है.

सोमवार के भारत बंद को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है और सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद रहे ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो. पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश निर्गत किया गया है कि बंद के दौरान कोई भी गड़बड़ी करता दिखे तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए.

बंद के दौरान असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए भी सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं.

हालांकि, राजधानी पटना की बात करें तो जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया है कि सोमवार को भारत बंद के दौरान सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे. वही निजी स्कूलों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा है कि वह यह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है कि उन्हें सोमवार को स्कूल खोलना है या नहीं ? बता दें कि प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने हालांकि यह फैसला लिया है कि वह सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »