ऐश्वर्या राजनीतिक पारी खेलने को तैयार, पहली बार दिखीं सियासी पोस्टर में!

राजधानी पटना में आज पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर एक पोस्टर लगाया गया है. पार्टी के किसी कार्यक्रम में पहली बार ऐश्वर्या की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement
पटना में लगा आरजेडी का पोस्टर जिसमें ऐश्वर्या भी नजर आ रहीं पटना में लगा आरजेडी का पोस्टर जिसमें ऐश्वर्या भी नजर आ रहीं

राहुल विश्वकर्मा / सुजीत झा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बहू यानि बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या अब राजनीतिक अखाड़े में भी उतर गई हैं. पटना में लगे पोस्टर तो कम से कम यही कह रहे. राजधानी पटना में आज पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर एक पोस्टर लगाया गया है. पार्टी के किसी कार्यक्रम में पहली बार ऐश्वर्या की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

पोस्टर में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बहन मीसा भारती भी हैं. हालांकि इन सभी की तस्वीर जब-तब पार्टी के पोस्टरों-बैनरों में दिखती रहती थीं, लेकिन यह पहला मौका है जब भी पार्टी के पोस्टर में दिखाई दे रही हैं.

राजद के स्थापना दिवस के मौके पर पटना में लगाए गए पोस्टर में ऐश्वर्या की मौजूदगी के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. हाल ही में ऐश्वर्या के पति और के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने बीजेपी पर अपना एकाउंट हैक करने का आरोप लगाते हुए संन्यास की बात को खारिज कर दिया था.

इससे पहले शादी के वक्त भी ऐश्वर्या की एक तस्वीर सुर्खियों में थी. लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर लगा वह पोस्टर आम से लेकर खास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना था. उस पोस्टर में दूल्हे बने तेजप्रताप को जहां भगवान शिव के रूप में दिखाया गया था, वहीं दुल्हन बनीं ऐश्वर्या को पार्वती के रूप में पेश किया गया था. युवा राजद नेता की ओर से लगे इस पोस्टर में हिमालय पर्वत पर खड़े भगवान शिव-पार्वती की तरह गले में नाग और हाथ में त्रिशूल लिए तेजप्रताप, ऐश्वर्या के साथ खड़े दिखे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »