क्या आपको हाइपोथायरॉइडिज्म है? इन चीजो को खाने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

खानपान के जरिए भी आप हाइपोथायरॉइडिज्म को कंट्रोल कर सकते हैं. आज हम आपको खानपान से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हाइपोथायरॉइडिज्म के मरीजों को खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

हाइपोथायरॉइडिज्म एक ऐसी समस्या है जिसमें थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त मात्रा के अंदर हार्मोन रिलीज नहीं कर पाती है, जिसके चलते हमारा मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है. इसके चलते आपका वजन तेजी से बढ़ता जाता है और आपको हर समय थकान महसूस होती है. हाइपोथायरॉइडिज्म का इलाज संभव है और इसे आप दवाओं के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं. खानपान के जरिए भी आप हाइपोथायरॉइडिज्म को कंट्रोल कर सकते हैं. आज हम आपको खानपान से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें  हाइपोथायरॉइडिज्म के मरीजों को खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

सोया प्रोडक्ट्स- सोया प्रोडक्ट्स में आइसोफेलोन्स होता है जो थायरॉइड हार्मोन के प्रोडक्शन और अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि हाइपोथायरॉइडिज्म के मरीज सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क और टोफू जैसी चीजों का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से बचें.

कैफीन युक्त चीजें- कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जो थायरॉइड की दवाओं के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि थायरॉइड की दवा खाने के 30 से 40 मिनट बाद ही कैफीन वाली चीजों का सेवन करें.

फैटी फूड- फ्राइड फूड, फैटी मीट और फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स थायरॉइड की दवाओं के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं. ऐसे में इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

प्रोसेस्ड फूड- प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ सकता है. इन्हें खाने से आपका हाइपोथायरॉइडिज्म भी बढ़ सकता है.

शुगरी चीजें- मिठाई, सोडा और डेजर्ट में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इसकी वजह से आपके हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. जरूरी है कि शुगरी चीजों के सेवन से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »