सुबह उठते ही छींकें आना, आंखों में खुजली, क्या है इसका कारण? डॉक्टर ने बताया 

सुबह उठते ही बार-बार छींकें आना, नाक बहना और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं कई लोगों को होती हैं. कुछ इसको कोई बीमारी भी मानते हैं. डॉ. आकाश जुनेजा के अनुसार इसके सही कारण को पहचानना जरूरी है.

Advertisement
छींक आना छींक आना

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

कई लोगों को सुबह उठते ही लगातार छींकें आने लगती हैं. किसी की नाक बहती है, तो किसी की आंखों में खुजली हो जाती है.  कुछ लोग इसको कोई बीमारी मान लेते हैं तो कुछ रोज होने वाली एक आम समस्या, लेकिन इसका असली कारण क्या है और कैसे इसको ठीक किया जा सकता है. इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

Advertisement

मैक्स हॉस्पिटल में ईएनटी डिपार्टमेंट में डॉ. आकाश जुनेजा ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि अधिकतर मामलों में ये समस्याएं एलर्जी की वजह से होती हैं. आपके घर में मौजूद गद्दे, तकिए, पालतू जानवर और कमरे की सीलन भी एलर्जी की वजह बन सकते हैं. इन चीजों के संपर्क में आने से कुछ लोगों में एलर्जी के लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

क्या होती है एलर्जी?

एलर्जी तब होती है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम किसी ऐसी चीज को नुकसानदायक समझने लगता है, जो आमतौर पर ज्यादातर लोगों के लिए हानिकारक नहीं होती है.. इसके संपर्क में आने पर शरीर रिएक्शन करता है, जिससे छींकें आना, नाक बहना, आंखों में खुजली जैसे लक्षण हो सकते हैं. घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जो इन एलर्जी का कारण बन सकती हैं. 

Advertisement

गद्दे और तकिए में छिपे धूल के कण

अगर आपको सुबह उठते ही छींकें आने लगती हैं या नाक बंद रहती है, तो इसकी एक वजह धूल में मौजूद छोटे-छोटे जीव हो सकते हैं, जिन्हें डस्ट माइट्स कहते हैं. ये गद्दे, तकिए, कालीन और सोफे जैसी जगहों पर पनप सकते हैं. इनके शरीर के छोटे टुकड़े और मल में मौजूद प्रोटीन कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं. इससे छींकें आने, नाक बहने और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचाव के लिए जरूरी है कि समय-समय पर गद्दे और तकिए को साफ करें. 

यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण

बाथरूम और दीवारों की सीलन

घर की दीवारों, बाथरूम और रसोई में मौजूद सीलन फफूंद को बढ़ावा दे सकती है. इससे हवा में छोटे-छोटे कण फैल सकते हैं, जो संवेदनशील लोगों में एलर्जी के लक्षण पैदा कर सकते हैं, अस्थमा के मरीजों में भी इससे परेशानी बढ़ सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि बाथरूम और दीवारों की सीलन को ठीक रखें. 

यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें

Advertisement

एलर्जी की असली वजह कैसे पहचानें?

अगर आपको बार-बार एलर्जी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो ध्यान दें कि वे किस समय बढ़ते हैं. क्या सुबह बिस्तर से उठते ही छींकें आती हैं या सफाई करते समय खांसी बढ़ जाती है? इन बातों को डायरी में लिखने से कारण पहचानने में मदद मिल सकती है. अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें या बार-बार परेशान करें, तो डॉक्टर से ही सलाह लें. वह आपके लक्षण के हिसाब से इलाज तय करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »