बारिश के मौसम में AC में छिपा फंगस स्किन और फेफड़ों को कर रहा खराब, डॉक्टरों ने बताया कैसे करें बचाव

बारिश के मौसम में एयर कंडीशनर में जमा फंगस खतरनाक हो सकता है. यह फंगस एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनता है. फंगस खतरनाक कैसे है इस बारे में डॉक्टरों ने बताया है.

Advertisement
AC में फंगस सेहत के लिए खतरा ( PHOTO-ITGD) AC में फंगस सेहत के लिए खतरा ( PHOTO-ITGD)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

बारिश के इस मौसम में कई बीमारियों का रिस्क होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में AC भी आपकी स्किन और लंग्स को खराब कर सकता है. AC में छिपा फंगस इसका कारण होता है. आपके दिमाग में अब ये सवाल आ रहा होगा कि AC  में फंगस कहां से आ जाता है और कैसे ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इन सवालों के जवाब के साथ- साथ इस समस्या से बचने के तरीकों के बारे में भी हम आपको बताएंगे. 

Advertisement

Pubmed में छपी स्टडी बताती है कि घर के अंदर नमी या फंगस कई तरह की एलर्जी और सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है. इनमें मौजूद माइक्रोबायोलॉजिकल एजेंट सेहत को खराब कर सकते हैं.  इसलिए, घर के अंदर नमी और फंगस को रोकने की जरूरत होती है.

AC में छिपा फंगस क्यों है खतरनाक

सीताराम भारतीय इंंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस ऐंड रिसर्च में मेडिसिन विभाग में डॉ. हरजीत सिंह भट्टी ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि इस मौसम में  एयर कंडीशनर में नमी जमा हो सकती है. इसके जमा होने पर वहां फंगस पनप जाती है, खासकर अगर AC का फिल्टर और कूलिंग कॉइल को साफ न किया जाए तो ऐसा होता है. AC चलने पर फंगस में मौजूद बहुत छोटे और खतरनाक कण एसी की हवा से पूरे कमरे में फैल जाते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर लंग्स और स्किन पर होता है.

Advertisement

स्किन और लंग्स पर कैसे पड़ता है असर

डॉ. हरजीत बताते हैं कि फंगस के छोटे- छोटे कण सांस लेने के दौरान धीरे- धीरे शरीर में जाते रहते हैं. इनके लंग्स में जाने से एलर्जिक राइनाइटिस, खांसी, घरघराहट, अस्थमा का दौरा तक पड़ सकता है. इसका सबसे अधिक खतरा उन लोगों को होता है जिनको पहले से ही अस्थमा, पुरानी फेफड़ों की बीमारी, एलर्जी की समस्या होती है. जिनकी इम्यूनिटी कम होती है उनको भी इससे नुकसान हो सकता है. अगर कोई सामान्य स्वस्थ व्यक्ति है तो उसको रिस्क कम होता है, 

AC  का स्किन पर असर कैसे पड़ता है? इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ. सौम्या सचदेवा ने बताया है. वह कहती हैं कि फंगस के संपर्क में आने से स्किन में एलर्जी रिएक्शन होने की आशंका अधिक होती है. डॉ सौम्या बताती हैं कि स्किन में फंगस का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जिनको पहले से ही स्किन में खुजली, सूखापन और दाने निकलने जैसी समस्या होती है, 

फंगस की इस समस्या से बचाव कैसे करें 

डॉ भट्टी ने इसके लिए कुछ टिप्स दिए हैं 

अगर AC हर दिन चलता है तो इस मौसम में इस्तेमाल के दौरान हर 2-4 हफ़्ते में AC फ़िल्टर साफ करें या बदलें.

Advertisement

साल में कम से कम एक या दो बार प्रोफ़ेशनल सर्विसिंग करवाएं, जिसमें कॉइल और ड्रेन पैन की सफ़ाई भी शामिल हो

घर के अंदर ह्यूमिडिटी का स्तर 40-50 % के बीच बनाए रखें

पानी के रिसाव की समस्या को तुरंत ठीक करें

अगर AC से सीलन जैसी बदबू आए या फफूंदी दिखे, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने से पहले साफ करवाएं
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »