क्या रोज पैकेट वाला फ्रूट जूस पीने से लिवर खराब हो सकता है? डॉक्टर ने बताया किनको ज्यादा खतरा

बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले फ्रूट जूस में चीनी होती है जो शरीर में तेजी से शुगर लेवल बढ़ा सकती है. जूस पीने की बजाय पूरा फल खाएं और पैकेट वाले जूस से बचें, खासकर यदि आपका वजन ज्यादा है या आपको डायबिटीज़ है.

Advertisement
पैकेट वाला जूस पैकेट वाला जूस

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

कुछ लोग रोज सुबह पैकेट वाला फ्रूट जूस पीते हैं. लेकिन क्या ये जूस सेहत के लिए अच्छा हैं या फिर खतरनाक हैं. क्या इससे लिवर भी खराब हो सकता है? किन लोगों को ये नहीं पीना चाहिए. इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. पैकेट वाले जूस, जिन पर फलों की तस्वीरें बनी होती हैं, असल फल से काफी अलग होते हैं. अगर आप रोज इनको पीते हैं तो ये समझें कि आप कई चम्मच चीनी खा रहे हैं.

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि 250 मिलीलीटर के एक पैकेट में आमतौर पर करीब छह चम्मच चीनी होती है. यह चीनी अलग से मिलाई गई हो सकती है या फिर फलों के कॉन्सन्ट्रेट से आई नेचुकल शुगर हो सकती है. इतनी मात्रा का जूस घर पर बनाने के लिए लगभग तीन से चार संतरे चाहिए होंगे, जिन्हें शायद ही कोई एक बार में खा पाए. जूस बनाने के दौरान फलों का फाइबर निकल जाता है, जिससे उसमें मौजूद शुगर कुछ ही मिनटों में खून में तेजी से पहुंच जाती है, जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. 

मेदांता हॉस्पिटल में गैस्ट्रोसाइंसेज़ डिपार्टमेंट में सीनियर डायरेक्टर डॉ. पवन रावल बताते हैं कि कुछ लोगों को ये लगता है कि पैकेट पर नो ऐडेड शुगर लिखा है तो इससे कोई नुकसान नहीं है. लेकिन जरूरी नहीं है किजूस में प्राकृतिक शुगर कम ही होगी. वहीं, ‘नेक्टर’ या ‘ड्रिंक’ नाम से बिकने वाले प्रोडक्ट में अक्सर पानी मिलाकर पतला किया गया जूस और स्वीटनर हो सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Fatty Liver Grade-1 : रिपोर्ट में आया है फैटी लिवर ग्रेड1? डॉक्टर से जानें इलाज, क्या सिर्फ दवा से ठीक होगा?

क्या फ्रूट जूस फैटी  लिवर का कारण भी बन सकता है

डॉ.पवन बताते हैं कि पैकेट वाला फ्रूट जूस फैटी लिवर का कारण बन सकता है.फैटी लिवर की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते. कई लोगों को इसका पता किसी दूसरे कारण से कराए गए अल्ट्रासाउंड या रूटीन ब्लड टेस्ट में SGPT (ALT) का स्तर बढ़ने पर चलता हैय कुछ लोगों को सिर्फ थकान महसूस होती है या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में भारीपन लगता है.

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर की बीमारी हार्ट अटैक का बन सकती है कारण, ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर के पास जाएं

आप क्या कर सकते हैं?

जूस पीने के बजाय पूरा फल खाएं

 रोज जूस पीने की आदत बदलेंय इसकी जगह पानी, नारियल पानी पी सकते हैं

अगर आपका वजन ज्यादा है, आपको डायबिटीज़ है, तो पैकेट वाले जूस पीने से बचें.

डॉक्टर की सलाह पर लिवर क टेस्ट कराएं 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »