फैक्ट चेक: ईवीएम के खिलाफ उमड़े जनसैलाब का ये वीडियो महाराष्ट्र का नहीं है, पूरी कहानी ये है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये महाराष्ट्र का है, जहां भारी संख्या में लोग ईवीएम के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.  लेकिन जब हमने वीडियो की पड़ताल की तो हकीकत कुछ और निकली.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो महाराष्ट्र का है जहां चुनावी नतीजों के बाद भारी संख्या में लोग ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर आए.
सच्चाई
ये 31 जनवरी, 2024 को दिल्ली के जंतर मंतर पर ईवीएम के खिलाफ हुए प्रदर्शन का एक पुराना वीडियो है.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद ईवीएम दोबारा कटघरे में है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ईवीएम से चुनाव में धांधली होने के रोप लगाए हैं , वहीं एनसीपी नेता शरद पवार ने मांग की है कि चुनाव आयोग विपक्ष को ईवीएम की जांच करने का .  

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो रहा है जिसमें सड़क पर लोगों की भीड़ को नारेबाजी करते देखा जा . झंडे लहराते हुए ये लोग “ईवीएम हटाओ, देश बचाओ” के नारे लगा रहे हैं.  

Advertisement
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये महाराष्ट्र का है, जहां भारी संख्या में लोग ईवीएम के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

फेसबुक पर वीडियो शेयर  एक शख्स ने लिखा, “वो भाई ए तो महाराष्ट्र में Evm हटाने को लेकर जनता का जन सैलाब सड़क पर उतर गया है, अब बीजेपी का सफाया निश्चित तौर पर दिखाई दे रहा है? पूरा विपक्ष बहुत जल्द एकजुट होकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने की जल्द करेगी तैयारी, सूत्र.” इसका  देखा जा सकता है. 

 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये जनवरी 2024 में दिल्ली के जंतर मंतर पर ईवीएम के खिलाफ हुए प्रदर्शन का एक पुराना वीडियो है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो के एक ट्वीट में मिला. इसमें वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “Waman Meshram आजादी का आगाज हुआ. ईवीएम फाड़ेंगे.” वामन मेश्राम, ‘बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एंप्लॉयीज फेडरेशन (BAMCEF) और भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. 

Advertisement

हमें उस वक्त के और भी कई ईवीएम के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन के वीडियो शेयर किये गए हैं. इनमें बताया गया है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर 31 जनवरी, 2024 को हुआ था. इतनी बात तो यहीं साफ हो जाती है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. 

 

इसके बाद हमें वामन मेश्राम के फेसबुक अकाउंट ( https://www.facebook.com/watch/?v=1817287838684715 ) पर 31 जनवरी, 2024 का एक पोस्ट मिला. पोस्ट में इस आंदोलन का एक दूसरा वीडियो मौजूद है. इसमें हरे और पीले रंग का एक बोर्ड दिख रहा है जिसे वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है. साथ ही, सड़क पर इकट्ठा हुए लोगों के हाथ में दिख रहे झंडे भी वायरल वीडियो वाले झंडों से मेल खाते हैं. 

 

इस प्रदर्शन के बारे में  के मुताबिक, 31 जनवरी 2024 को भारत मुक्ति मोर्चा ने दिल्ली के पर ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में एनसीपी नेता  और करणी सेना अध्यक्ष भी शामिल हुए थे. 

इसके बाद हमें फेसबुक पर इस पूरे प्रदर्शन का एक मिला, जिसमें एक के बाद एक नेता जनता को संबोधित कर रहे हैं. इसमें 1:55:58 सेकंड के बाद लोगों को वायरल वीडियो वाला नारा लगाते सुना जा सकता है. ये नारे ‘ठेकेदारी हटाओ राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरान लगवाए थे. 

Advertisement

साफ है, दिल्ली में हुए प्रदर्शन के एक पुराने वीडियो को महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों के बाद का बताते हुए भ्रम फैलाया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement