फैक्ट चेक: मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव का वीडियो महाकुंभ का बताकर वायरल

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो साल 2022 का है जब डिंपल, अखिलेश के साथ अपने ससुर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गई थीं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सांसद डिंपल यादव ने महाकुंभ में जाकर गंगा में डुबकी लगाई.  
सच्चाई
ये वीडियो साल 2022 का है जब डिंपल, अखिलेश के साथ अपने ससुर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गई थीं.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

महाकुंभ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की चली गई है और 60 लोग घायल हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस हादसे पर दुख जताते महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा महाकुंभ का प्रबंधन तत्काल प्रभाव से सेना को सौंप देना चाहिए.  

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है. कुछ लोगों का कहना है कि ये महाकुंभ का हालिया वीडियो है. कई लोग इस वीडियो के जरिये डिंपल और समाजवादी पार्टी पर तंज कस रहे हैं.

एक ने इसे शेयर करते हुए लिखा,“पूरी सपा कुंभ में डुबकी लगा चुकी है, अब डिंपल जी की वीडियो आ गई है”. कुछ लोग इस फोटो को भद्दे कैप्शन के साथ भी शेयर कर रहे हैं. 

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो साल 2022 का है जब डिंपल, अखिलेश के साथ अपने ससुर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गई थीं.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

Advertisement

हमने देखा कि कुछ लोग वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं ये वीडियो मुलायम सिंह के स्वर्गवास के बाद का है. साथ ही, कुछ  इसे हरिद्वार का भी बता रहे हैं.

इन जानकारियों की मदद से सर्च करने पर हमें 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 17 अक्टूबर, 2022 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा करीब 6 मिनट 15 सेकेंड देखा जा सकता है.

कैप्शन के मुताबिक, ये हरिद्वार के नमामि गंगे घाट का वीडियो है. इसमें अखिलेश, मुलायम सिंह का अस्थि विसर्जन करते दिखते हैं. इसके बाद वो, डिंपल और उनके परिवार के अन्य सदस्य गंगा में डुबकी लगाते नजर आते हैं.

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से भी मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन का  किया गया था. इसमें भी डिंपल को डुबकी लगाते देखा जा सकता है. हालांकि, ये वीडियो एक दूसरे एंगल से बनाया गया है.

हाल ही में महाकुंभ गए थे अखिलेश

अखिलेश यादव हाल ही में महाकुंभ गए थे और वहां उन्होंने बेटे अर्जुन के साथ गंगा में डुबकी लगाई थी. हालांकि इस मौके पर डिंपल यादव मौजूद नहीं थी. इसके बारे में सभी जगह छपी थीं. खुद अखिलेश ने भी इससे संबंधित तस्वीरें एक्स पर शेयर की थीं.

 
हमें डिंपल यादव के महाकुंभ जाने से संबंधित कोई तस्वीरें या खबरें नहीं मिलीं. आजतक के प्रयागराज संवाददाता पंकज श्रीवास्तव ने भी हमें यही बताया कि अभी तक डिंपल यादव महाकुंभ नहीं आई हैं.

Advertisement

हमने समाजवादी पार्टी की प्रयागराज प्रवक्ता निधि यादव से संपर्क किया. उनका भी यही कहना था कि अभी तक डिंपल महाकुंभ नहीं गई हैं.  

डिंपल महाकुंभ जाएंगी या नहीं, इस बारे में हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते. लेकिन इतनी बात पक्की है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement