फैक्ट चेक: मेघालय में चाय पीने गए ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बस हादसा? जानें इस वीडियो की सच्चाई

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये मेघालय नहीं, बल्कि इंडोनेशिया में हुए एक हादसे का वीडियो है. हमें इंडोनेशिया में हुए इस बस हादसे के बारे में कई न्यूज रिपोर्ट्स भी मिलीं. इनमें बताया गया है कि ये हादसा 7 मई को इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में मौजूद टेगल शहर में हुआ था. 

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो मेघालय का है जहां बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण एक बस खाई में गिर गई.
सच्चाई
ये मेघालय नहीं, बल्कि इंडोनेशिया में हुई बस दुर्घटना का वीडियो है.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2023,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

संजना सक्सेना. 

बस हादसे का एक दहला देने वाला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल बस कच्चे रास्ते पर तेजी से चल रही है. कई लोग इस बस के पीछे-पीछे भाग रहे हैं. चीख-पुकार के बीच बेकाबू हुई ये बस पास की एक खाई में गिर जाती है. कई लोग इसे में हुई एक घटना बता रहे हैं.

Advertisement

इस वीडियो को करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “मेघालय में हुआ बड़ा हादसा. ड्राइवर चाय पीने के लिए गया. बस का इंजन बन्द करना भूल गया व हैंडब्रेक भी नही लगाया. बस पास की खाई में  गिर गई बच्चों व महिलाओं समेत दर्जनों इस घटना में हुए घायल.”

पब्लिक एप पर भी एक व्यक्ति ने ये वीडियो मेघालय में हुए का बताते हुए शेयर किया. ऐसे कुछ पोस्ट्स का आर्काइव्ड वर्जन , , और देखा जा सकता है. 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये मेघालय नहीं, बल्कि इंडोनेशिया में हुए एक हादसे का वीडियो है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई? 

हमने देखा कि इस वीडियो के में एक व्यक्ति ने लिखा है कि ये बस हादसा इंडोनेशिया में हुआ था.  

इस क्लू की मदद से कीवर्ड सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां लिखा है कि इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में करीब 50 लोगों से भरी बस एक नदी में गिर गई. ब्रेक फेल होने की वजह से हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए. 

Advertisement

हमें इंडोनेशिया में हुए इस बस हादसे के बारे में कई भी मिलीं. इनमें बताया गया है कि ये हादसा 7 मई को इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में मौजूद टेगल शहर में हुआ था. 

दरअसल ये बस करीब 50 पर्यटकों के एक समूह को साउथ तांगेरांग शहर से गूची की ओर ले जा रही थी. रास्ते में एक स्टॉप पर ड्राइवर समेत कुछ यात्री चाय-नाश्ता करने के लिए उतरे. इतने में ही ढलान पर खड़ी बस अचानक चलने लगी और बेकाबू होकर में जा गिरी. इस हादसे में मरने वाले दो लोगों के परिवार को साउथ तांगेरांग मेयर बेनयामिन डैवनी द्वारा पांच करोड़ इंडोनेशियाई रुपए का दिया गया है. 

इस हादसे की वजह अभी पक्के तौर पर पता नहीं चली है. कुछ में बताया गया है कि ड्राइवर ने बस को पार्क करते वक्त लगाई थी. लेकिन, बस में मौजूद किसी बच्चे ने हैन्ड ब्रेक हटा दी, जिस कारण ये हादसा हुआ. हालांकि, पुलिस ने इस में लापरवाही करने वाले बस ड्राइवर रोम्यानी और कंडक्टर को आरोपी बनाया है.

साफ है, इंडोनेशिया में हुए एक हादसे के वीडियो को मेघालय में हुई घटना बता कर शेयर किया जा रहा है. 

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement