फैक्ट चेक: कंगना रनौत ने NEET पेपर लीक को लेकर ये विवादित बयान नहीं दिया, वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

NEET पेपर लीक मामले के बीच कंगना रनौत के नाम से एक विवादित पोस्टकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा, “हिंदू ही नहीं रहा तो NEET का EXAM कौन देगा.” लेकिन फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला. कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए बयान को गलत बताया.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि जहां एक तरफ हिंदू खतरे में हैं वहीं लोगों को NEET परीक्षा की पड़ी है. वो ये नहीं सोच रहे कि जब हिंदू ही नहीं रहेंगे तो NEET परीक्षा कौन देगा.
सच्चाई
कंगना रनौत ने ऐसा कुछ नहीं कहा है. उन्होंने इस संबंध में एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है.   

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी का दावा है कि पेपर लीक का नेटवर्क NTA से लेकर बड़े कोचिंग संस्थानों तक फैला हुआ था. इस संदर्भ में अब मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत के नाम पर एक विवादित बयान वाला पोस्टकार्ड वायरल हो गया है.  

पोस्टकार्ड पर लिखा है, "यहां हिन्दू खतरे में है और तुम्हे NEET के EXAM की पड़ी है. हिन्दू ही नहीं रहा तो NEET का EXAM कौन देगा. - कंगना रनौत बीजेपी अभिनेत्री”

Advertisement

ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

"आप की खबर" जैसे कुछ न्यूज आउटलेट्स ने भी इसे कंगना का असली बयान बताकर शेयर किया. कई लोग इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को बुरा-भला कह रहे हैं और उनके बारे में आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहे हैं.

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि कंगना रनौत के नाम पर वायरल हो रहा बयान पूरी तरह फर्जी है. कंगना ने ऐसा कुछ नहीं कहा है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि नीट पेपर लीक का मामला अभी काफी चर्चा में है. अगर कंगना ने सचमुच इस तरह का विवादास्पद बयान दिया होता तो इसके बारे में हर जगह खबर छपी होती. लेकिन हमें किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर ऐसा कुछ नहीं मिला.

कंगना ने अपने एक्स अकाउंट पर इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस बयान को फर्जी बताया.

Advertisement

कंगना ने कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र सिंह राजपूत के एक पोस्ट का लिंक भी शेयर किया जिसमें उन्होंने कंगना के नाम पर वायरल फर्जी पोस्टकार्ड शेयर किया था. बाद में सुरेंद्र ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और एक्स पर इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने कंगना के नाम पर गलत बयान शेयर किया था.

साफ है, नीट मामले को लेकर कंगना रनौत के नाम पर फर्जी बयान शेयर किया जा रहा है जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है.  

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement