फैक्ट चेक: लोगों को ब्रा दिखा रही अमेरिकी अभिनेत्री की तस्वीर मनगढ़ंत कहानी के साथ हुई वायरल

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह तस्वीर अमेरिकी अभिनेत्री केटी‌ होम्स की है, जिसे "हार्पर्स बाजार" मैगजीन के एक फोटोशूट के दौरान खींचा गया था. साथ ही, फोटो के साथ जो कहानी बताई गई है. वह भी मनगढ़ंत है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये इटली की मशहूर गायिका जूलिया मार्किन की फोटो है जिन्होंने 1955 में एक चौक पर अपनी ब्रा निकालकर लोगों से पूछा था कि वो इसकी क्या कीमत देंगी?
सच्चाई
यह तस्वीर अमेरिकी अभिनेत्री केटी‌ होम्स की है जिसे "हार्पर्स बाजार" मैगजीन के एक फोटोशूट के दौरान खींचा गया था. साथ ही, फोटो के साथ जो कहानी बताई गई है वो भी मनगढ़ंत है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्‍ली ,
  • 14 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर इस समय जमकर वायरल हो रही है,  जिसमें एक लड़की सड़क पर खड़े कुछ लोगों को हाथ में एक ब्रा पकड़कर दिखा रही है.

इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि "ये इटली की मशहूर गायिका जूलिया मार्किन की फोटो है जिन्होंने 1955 में एक चौक पर अपनी ब्रा निकालकर लोगों से पूछा था कि वो इसकी क्या कीमत देंगे? लोग ब्रा खरीदने के लिए 3000 डॉलर तक देने को तैयार हो गए थे. इस पर जूलिया ने लोगों से मुस्कुरा कर कहा था कि वो कितने नासमझ हैं कि अपनी यौन इच्छाओं के लिए मामूली कपड़ों पर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं. इन पैसों से गरीबों का पेट भी भरा जा सकता है." यह पोस्ट और  पर खूब शेयर की जा रही है.

Advertisement

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि यह तस्वीर अमेरिकी अभिनेत्री केटी‌ होम्स की है, जिसे "हार्पर्स बाजार" मैगजीन के एक फोटोशूट के दौरान खींचा गया था. साथ ही, फोटो के साथ जो कहानी बताई गई है. वह भी मनगढ़ंत है.

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें नवंबर 2018 का  मिला जिसमें वायरल तस्वीर मौजूद थी. आर्टिकल में दी गई जानकारी के अनुसार, केटी होम्स ने यह पोज एक महिला प्रदर्शनकारी को याद करते हुए दिया था, जिसने 1969 में अमेरिका में महिला मुक्ति आंदोलन के दौरान इसी तरह अपनी ब्रा निकाल कर विरोध जाहिर किया था. महिला प्रदर्शनकारी की ये तस्वीर भी इस आर्टिकल में देखी जा सकती है.

 मौजूद है. यहां लिखा है कि 1969 में इस महिला ने अमेरीका के सैन फ्रांसिस्को में एंटी-ब्रा प्रोटेस्ट के दौरान अपनी ब्रा निकाल दी थी.

Advertisement

केटी होम्स की ये तस्वीर जोई ग्रॉसमैन नाम की एक फोटोग्राफर ने खींची थी. ग्रॉसमैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी इस तस्वीर को दिसंबर 2018 में शेयर किया था. उन्होंने भी फोटो के साथ यही लिखा था कि केटी होम्स ने इस तस्वीर के जरिए 1969 की महिला आंदोलनकारी को याद किया.

इस तरह यह बात साबित हो जाती है कि तस्वीर के साथ बताई गई कहानी भ्रामक है. तीन साल पहले खींची गई अमेरिकी अभिनेत्री की तस्वीर को इटैलियन गायिका की 1955 में खींची गई तस्वीर बताकर शेयर किया जा रहा है.
 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »