फैक्ट चेक: क्या कपिल सिब्बल को कोर्ट के बाहर तमाचा पड़ा?

Congress leader and senior lawyer Kapil Sibal का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार 4 जनवरी को सिब्बल को उस वक्त तमाचा मारा जब वो कोर्ट परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे.

Advertisement
वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (फाइल-PTI) वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (फाइल-PTI)

aajtak.in / खुशदीप सहगल

  • नई दिल्ली ,
  • 08 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार 4 जनवरी को सिब्बल को उस वक्त तमाचा मारा जब वो कोर्ट परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे.

को भी देखा जा सकता है.

अन्यों के साथ फेसबुक पेज 'जय हिन्दू' पर इस शीर्षक के साथ वीडियो को शेयर किया गया है- 'आज इस h*#$#**r कपिल सिब्बल को जिस भाई ने तमाचा मारा है उसे सभी हिन्दू भाइयों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद.'

Advertisement

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पड़ताल में पाया कि सिब्बल को किसी ने तमाचा नहीं जड़ा बल्कि गलती से उन्हें सूर्या समाचार से जुड़े मीडियाकर्मी का माइक्रोफोन लग गया था.

वीडियो को विभिन्न फेसबुक पेजों और अकाउंट पर 3,000 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

जब हमने इस वीडियो को इंटरनेट पर सर्च किया तो ये पूरा और मूल स्वरूप में यूट्यूब चैनल पर 'चारा घोटाले में फंसे Lalu Prasad को राहत नहीं, वकील का बड़ा बयान आया सामने' वाले शीर्षक के साथ www.youtube.com चैनल पर मिला.

यह वीडियो रांची में झारखंड हाईकोर्ट के परिसर का है. यहां 4 जनवरी को सिब्बल चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू प्रसाद यादव की पैरवी करने के बाद मीडिया से रू-ब-रू थे.

कई प्रमुख ने कोर्ट की इस सुनवाई को कवर किया था.

Advertisement
वीडियो को बारीकी से देखने पर पता चलता है कि सूर्या समाचार का माइक्रोफोन लगने के बाद सिब्बल के दर्द के भाव को देखा जा सकता है.

हमने सूर्या समाचार के रांची स्थित संवाददाता ब्रजेश रॉय से घटना को लेकर संपर्क किया. रॉय के मुताबिक पीछे से धक्का लगने की वजह से वो अपना संतुलन खो बैठे थे और गलती से माइक्रोफोन सिब्बल के चेहरे पर लग गया.

हमने सिब्बल से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ये स्टोरी लिखे जाने तक हमारी कॉल्स और मैसेज का जवाब नहीं दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement