फैक्ट चेक: सीएम योगी ने सलमान खान को दी माफी मांगने की सलाह? एडिटेड है ये वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो कथित तौर पर सलमान खान को लेकर चिंता जता रहे हैं. हालांकि, आजतक के फैक्ट चेक में इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में सीएम योगी, सलमान खान को लेकर चिंता जताते हुए बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दे रहे हैं.
सच्चाई
ये वीडियो एडिट किया गया है. असल वीडियो में सीएम योगी, सलमान की नहीं बल्कि देश के मुसलमानों की बात कर रहे थे. वीडियो का बिश्नोई विवाद से कोई संबंध नहीं है.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली ,
  • 09 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान और पप्पू यादव समेत कई नेताओं और अभिनेताओं को तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वाले कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, लेकिन बिश्नोई गैंग लगातार चर्चा में बना हुआ है.

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सोशल मीडिया पर हो गया है, जिसमें वो कथित तौर पर सलमान खान को लेकर चिंता जता रहे हैं. वो , “सलमान की कौन चिंता नहीं हो रही है? उसको मकान मिल रहा है, उसको खाने के लिए मिल रहा है, उसके लिए उपचार के लिए मिल रहा है. लेकिन वो भारत का कानून भी तो माने. कानून भारत के अनुसार मानें, भारत के संविधान को सम्मान करे. संविधान के अनुसार, देश चलेगा. शरीयत हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन शरीयत संविधान से बड़ा तो नहीं हो सकता है. और वो इस बात को मानें.”

Advertisement

फेसबुक पर ये शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सलमान माफी मांग ले बात खत्म. लॉरेंस बिश्नोई समाज माफ कर देगा. योगी आदित्यनाथ.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो एडिट किया गया है. असल वीडियो में सीएम योगी, सलमान की नहीं बल्कि देश के मुसलमानों की बात कर रहे थे.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

अगर सीएम योगी ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की बात कही होती, तो इस बारे में खबर जरूर छपती. लेकिन, हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. ऐसा करने पर हमें सीएम योगी आदित्यनाथ का 23 मार्च 2024 का एक मिला. इसमें एबीपी न्यूज के एंकर रोहित सावल के साथ सीएम योगी का इंटरव्यू देखा जा सकता है.

Advertisement

एक्स पोस्ट वाले वीडियो का बैकग्राउंड वायरल क्लिप पूरी तरह मेल खा रहा है, जिससे लगता है कि वायरल क्लिप इसी इंटरव्यू का हिस्सा है.

 

इसके बाद हमने एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 23 मार्च 2024 को अपलोड किया गया ये पूरा देखा. लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ वक्त पहले हुए इस इंटरव्यू में रोहित सावल, सीएम योगी से उत्तर प्रदेश में उनके सात साल के कार्यकाल और लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

वीडियो में रोहित बोलते हैं कि विपक्षी नेताओं का ये कहना है कि सीएम योगी मुसलमानों की चिंता नहीं करते. इसका जवाब देते हुए, 38:53 सेकंड के पर सीएम योगी वायरल वीडियो वाला पूरा बयान देते हैं.

ध्यान देने वाली बात है कि अपनी बात की शुरुआत में सीएम योगी ‘सलमान’ नहीं, बल्कि ‘मुसलमान’ बोल रहे थे. वायरल वीडियो में बयान का शुरुआती हिस्सा ट्रिम कर दिया गया है, जिससे लगता है कि योगी, सलमान खान के बारे में बात कर रहे हैं.

सीएम योगी के इस बयान के बारे में मार्च 2024 में भी छपीं थीं. इनके मुताबिक सीएम योगी ने को मुसलमानों को देश का कानून मानने की नसीहत देते हुए कहा था कि शरीयत व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन वो संविधान से ऊपर नहीं है. मुसलमानों को यहां घर-मकान सब मिल रहा है‚ उन्हें भारत का कानून भी मानना चाहिए. साथ ही, उन्होंने मदरसों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया.

Advertisement

साफ है, सीएम योगी के मुसलमानों को लेकर दिए गए एक पुराने बयान को कांट-छांटकर, बिश्नोई विवाद से जोड़कर पेश किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement