फैक्ट चेक: राजस्थान, यूपी में एस्टेरॉयड गिरने का दावा कोरी बकवास है, ये वीडियो सॉफ्टवेयर से बनाए गए हैं

सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो के जरिये राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को उल्कापिंड और एस्टेरॉयड गिरने का दावा किया जा रहा है. पहले वीडियो में छोटे-छोटे आग के गोलों के साथ आसमान में बड़ा धमाका होते दिख रहा है. दावे के अनुसार, ये एस्टेरॉयड यूपी में गिरा है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि दोनों वीडियो असली नहीं हैं. इन्हें सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को एस्टेरॉयड गिरे.
सच्चाई
दोनों ही वीडियो असली नहीं हैं. इन्हें सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है. राजस्थान और उत्तर प्रदेश ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

“15 सितंबर को दुनिया खत्म होने वाली है”. अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो अभी तक आपने ये अफवाह सुन ली होगी. दरअसल, इसकी शुरुआत अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के उस  के बाद हुई जिसमें संस्था ने कहा था कि 15 सितंबर को करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा.

इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अलग-अलग  के जरिये राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को उल्कापिंड (Meteorite) और एस्टेरॉयड गिरने का दावा किया जा रहा है. पहले वीडियो में छोटे-छोटे आग के गोलों के साथ आसमान में बड़ा धमाका होते दिख रहा है. दावे के अनुसार, ये एस्टेरॉयड यूपी में गिरा है.

Advertisement

वहीं, दूसरे वीडियो में आसमान से आ रहे आग के गोले को जमीन से टकराते हुए देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि राजस्थान में उल्कापिंड गिरा है.

दोनों वीडियो पर काफी  हो रहे हैं. वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन  देखा जा सकता है.

एस्टेरॉयड, सूरज के चक्कर लगाने वाला एक पत्थर जैसा सख्त पदार्थ होता है. और  का छोटा रूप होता है. दो एस्टेरॉयड के टकराने के बाद जो छोटे पदार्थ बनते हैं उन्हें ही उल्कापिंड या ‘Meteoroids’ कहा जाता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि दोनों वीडियो असली नहीं हैं. इन्हें सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है.

कैसे पता की सच्चाई?

पहला वीडियो

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमे ये वीडियो  नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 6 सितंबर 2023 को शेयर किया गया था. वीडियो के साथ दी गई जानकारी में ये बात साफ तौर पर लिखी है कि इसे डिजिटल एडिटिंग तकनीक से बनाया गया है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि वीडियो ‘ब्लेंडर’ और ‘गिम्प’ नाम के सॉफ्टवेयर से बना है.  टाइटल के अनुसार, वीडियो में चंद्रमा से टकराते उल्कापिंड को दिखाया गया है.

Advertisement

इस चैनल पर वायरल वीडियो जैसे और भी कई   देखे जा सकते हैं जिन्हें सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है.

दूसरा वीडियो

ये वीडियो  नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 3 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया था. इसके साथ भी बताया गया है कि वीडियो में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो को एडोबी आफ्टर इफेक्ट्स सॉफ्टवेयर से बनाया गया है. इसमें ये दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर उल्कापिंड धरती से टकरा जाए तो क्या होगा. इस चैनल पर भी वायरल वीडियो जैसे तमाम  मौजूद हैं.

रही बात 15 सितंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले एस्टेरॉयड की तो खबरों के मुताबिक ये धरती से नहीं टकराया और 16 लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजर गया. , के मुताबिक, अगर 104,761 Km/h की रफ्तार का ये एस्टेरॉयड धरती से टकरा जाता तो तबाही मच सकती थी.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement