फैक्ट चेक: बांग्लादेश में अवामी लीग की महिला कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट, भारत में मामले को दिया गया झूठा सांप्रदायिक रंग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश में इस हिंदू महिला के साथ दर्जनों मुस्लिमों ने बलात्कार किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बांग्लादेश में मुस्लिमों ने इस घायल हिंदू महिला से दुष्कर्म किया.
सच्चाई
ये वीडियो है तो बांग्लादेश का लेकिन लेकिन इसमें दिख रही महिला मुस्लिम है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की कार्यकर्ता है.

ऋद्धीश दत्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुए तीन महीने हो चुके हैं लेकिन फिर भी वहां राजनीतिक हिंसा नहीं रुक रही. अब इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी एक घायल महिला को किसी बाजार से ले जाते हुए दिख रहे हैं. महिला के चेहरे पर खून लगा हुआ है. 

इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश में इस हिंदू महिला के साथ दर्जनों मुस्लिमों ने बलात्कार किया है.

Advertisement

ये वीडियो और पर खूब शेयर किया जा रहा है. ऐसे ही एक पोस्ट का देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो है तो बांग्लादेश का ही, लेकिन इसमें दिख रही महिला मुस्लिम है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की कार्यकर्ता है.

कैसे पता की सच्चाई? 

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर ये हमें कई यूट्यूब चैनल्स पर मिला. इनमें से के मुताबिक, इस महिला का नाम कोहिनूर बेगम है और वो अवामी लीग से जुड़े एक संगठन बांग्लादेश कृषक लीग की सदस्य है.

हमें इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी मिला जिसे यूट्यूब पर 11 नवंबर को शेयर किया गया था. यहां लिखा है कि अवामी लीग की सदस्य होने के शक में इस महिला के साथ भीड़ ने ढाका के बंगबंधु एवेन्यू इलाके में मारपीट की थी.  

Advertisement

कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें 10 नवंबर को छपी ,  और  की खबरें मिलीं. इन खबरों के मुताबिक, अवामी लीग ने 10 नवंबर को नूर हुसैन दिवस पर मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था.

हालांकि, वहां के विपक्षी दल 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने अवामी लीग के लोगों को प्रदर्शन नहीं करने दिया. खबरों में बताया गया है कि इस दौरान अवामी लीग की कार्यकर्ता होने के शक में दो महिलाओं पर हमला हुआ और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि इन खबरों में महिलाओं का नाम नहीं बताया गया है.

थोड़ा और सर्च करने पर हमें एक  मिला जिसमें दो तस्वीरें मौजूद हैं. एक फोटो में वायरल वीडियो वाली महिला नजर आ रही है और दूसरी तस्वीर एक घायल आदमी की है.

पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति मेहदी हसन ने लिखा है कि वो बांग्लादेश कृषक लीग केंद्रीय कमेटी के सदस्य ‘कोहिनूर आपा’ और ‘राशिद भाई’ पर हुए हमले और गिरफ्तारी की निंदा करते हैं और उनकी रिहाई की मांग करते हैं.

अवामी लीग से जुड़े एक व्यक्ति ने आजतक को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वीडियो में दिख रही महिला, बांग्लादेश कृषक लीग की केंद्रीय कमेटी की सदस्य कोहिनूर अख्तर हैं. व्यक्ति ने हमें बताया कि कोहिनूर मुस्लिम हैं. खबर लिखे जाने तक कोहिनूर पुलिस हिरासत में हैं.

Advertisement

बांग्लादेश के एक फैक्ट चेकर तनवीर महताब आबिर ने भी आजतक से इस बात की पुष्टि की. तनवीर ने हमें कोहिनूर की फेसबुक प्रोफाइल भी भेजी. उनकी प्रोफाइल पर हमें ऐसे कई पोस्ट्स मिले जिनमें कोहिनूर ने लिखा है कि वो 10 नवंबर वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली हैं.

हमें प्रोफाइल पर दो फोटो भी मिलीं जो कोहिनूर ने 2 अगस्त को शेयर की थीं. इन तस्वीरों में कोहिनूर के गले में एक आईडी कार्ड लटका देखा जा सकता है. इस कार्ड में उनका नाम, पद और उनके अवामी लीग से जुड़े होने के बारे में लिखा है.  

साथ ही हमें जांच के दौरान ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली कि इस महिला के साथ बलात्कार हुआ है. यहां ये स्पष्ट हो जाता है कि वीडियो में दिख रही महिला मुस्लिम है, न कि हिंदू.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »