पार्टनर को कैमरे पर नहलाया-उतारी टी-शर्ट, एल्विश यादव के शो में हदें पार, फैंस बोले- अश्लील...

एल्विश यादव के डेटिंग शो एंगेज्ड-2 पर बवाल मचा हुआ है. शो में काफी बोल्ड कंटेंट दिखाया जा रहा है. कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुल्लम खुल्ला रोमांस कर रहे हैं. शो में दिखाए जा रहे कंटेंट पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
डेटिंग शो में हदें पार (PHOTO: Instagram @elvish_yadav, @Screengrab) डेटिंग शो में हदें पार (PHOTO: Instagram @elvish_yadav, @Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

एल्विश यादव और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर का नया डेटिंग शो 'एंगेज्ड-2' इस समय सुर्खियों में है. शो में दिखाए जा रहे बोल्ड कंटेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुलेआम एक दूसरे संग इंटीमेट हो रहे हैं. टास्क में भी हदें पार हो रही हैं. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए.

Advertisement

एल्विश के शो पर भड़के लोग 

शो में दिखाए गए एक नए लव चैलेंज में मेल कंटेस्टेंट्स को कीचड़ से सनी अपनी फीमेल पार्टनर को कैमरे पर ही नहलाना था. लड़कियों को जंजीरों और हैंडकफ के जरिए बांधा गया था, जबकि लड़कों को अपनी पार्टनर के पास पहुंचना था, जो लड़का पहले पार्टनर के पास पहुंच जाए उसे अपनी पार्टनर को कैमरे पर नहलाकर उसकी बॉडी से कीचड़ हटाना था. 

 

 

वहीं, एक दूसरे लव टास्क में एक लड़के को अपनी पार्टनर की टी-शर्ट बिना हाथ लगाए सिर्फ मुंह से पकड़कर उतारनी थी. कुछ टास्क में लड़कों को मुंह में बर्फ रखकर उसे लड़कियों की बॉडी पर पिघलाना था. 

 

ट्रोल हुए एल्विश यादव

शो में इस तरह के कई बोल्ड टास्क दिखाए जा रहे हैं. कई लव टास्क के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कैमरे पर इतना बोल्ड और एडल्ट कंटेंट दिखाने पर लोग एल्विश यादव के शो को ट्रोल कर रहे हैं. फैंस शो को अश्लील बता रहे हैं. एल्विश को भी लोग निशाने पर ले रहे हैं. 

Advertisement

वहीं, शो में दिखाए गए टास्क का उद्देश्य कंटेस्टेंट्स के बीच इंटीमेसी का लेवल बढ़ाना है, क्योंकि शो में आए कंटेस्टेंट्स का आखिर में रोका होगा. उनके बीच की इंटीमेसी को बढ़ाने के लिए मेकर्स उन्हें इतने बोल्ड टास्क दे रहे हैं. मगर कैमरे पर इंटीमेट मोमेंट्स दिखाने पर कई लोग ऐतराज जता रहे हैं. कोई शो को बंद करने की मांग कर रहा है, तो किसी का कहना है कि ये युवा पीढ़ी को गलत मैसेज दे रहा है. वैसे आपका क्या कहना है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement