लिवर कैंसर के बाद दीपिका पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब हुई ये बीमारी, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- मुझे डर...

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर मुश्किल में हैं. दीपिका की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल जाना पड़ा. दीपिका को आखिर क्या हुआ है?

Advertisement
दीपिका फिर मुश्किलों में घिरीं (Photo: Instagram @ms.dipika) दीपिका फिर मुश्किलों में घिरीं (Photo: Instagram @ms.dipika)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर दर्द में हैं. लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के बाद दीपिका कक्कड़ को दूसरे हेल्थ इश्यूज हो गए हैं. दीपिका को अचानक पेट में इतना तेज दर्द हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. 

दीपिका को क्या हुआ?

बता दें कि दीपिका के पेट में सिस्ट (गांठ) हो गई है, जिसका प्रोसिजर किया जाएगा. शोएब और दीपिका ने हॉस्पिटल से नया व्लॉग शेयर किया. शोएब ने बताया कि दीपिका को दो दिन से पेट में दर्द हो रहा था, मगर कल उनका दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिसके बाद वो उन्हें लेकर डॉक्टर्स के पास गए. सीटी स्कैन में पता चला है कि दीपिका के पेट में सिस्ट हो गई है, जिसका साइज 1.3 cm है.  

Advertisement

दीपिका ने बताया कि पेट के साथ उन्हें शोल्डर में भी दर्द था, जिसकी वजह से वो चिंता में थीं. हालांकि, सिस्ट के अलावा बाकी सब रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं. उन्होंने ये भी बताया कि जब दिसंबर में उनका PET स्कैन हुआ था, तब रिपोर्ट्स में कुछ नहीं आया था. 

शोएब को सता रहा किस बात का डर?

शोएब ने आगे कहा कि जब से दीपिका को लिवर कैंसर हुआ है, तब से उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं कैंसर फिर से वापस न हो जाए. शोएब बोले- डॉक्टर्स ने सिस्ट को ट्रीट करने का फैसला किया है. कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी. डॉक्टर्स छोटे से प्रोसिजर के जरिए सिस्ट को बर्न करेंगे. दीपिका को 3-4 से दिन के लिए एडमिट होना होगा.  

'यही जिंदगी है. कल ही हम व्लॉग में हंस रहे थे और मजाक कर रहे थे और आज हम वापस अस्पताल में हैं. लेकिन हम अल्लाह के शुक्रगुजार हैं कि इसका शुरुआती स्टेज में ही चल गया. वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.'

Advertisement

दीपिका इमोशनल होते हुए बोलीं- आज सुबह मैं बहुत डरी हुई थी. लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि हमें समय रहते पता चल गया. इसलिए रेगुलर फॉलो-अप करना बहुत ज्यादा जरूरी है. अगर हल्का सा दर्द भी हो, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

अपनी हेल्थ के बारे में बात करते हुए दीपिका काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने फैंस से उनके लिए दुआ करने को कहा. दीपिका की बीमारी का सुनकर फैंस भी उनकी सेहत को लेकर चिंतिंत हो गए हैं. फैंस उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement