खाली हुआ करोड़पति यूट्यूबर का 'साम्राज्य', 10 करोड़ की बाइकें बेच किया गुजारा, रहने को नहीं घर, हुआ इमोशनल

यूट्यूबर अनुराग की जिंदगी से परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अनुराग का पहले परिवार संग रिश्ता टूट गया. फिर उनका एक्सीडेंट हो गया. अब उन्होंने बताया कि वो तंगी में हैं. उन्हें अपनी करोड़ों की बाइकें तक बेचनी पड़ी हैं.

Advertisement
दर्द में अनुराग (Photo: Screengrab) दर्द में अनुराग (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से किसी न किसी वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं. परिवार संग अनबन और एक्सीडेंट के बाद अनुराग ने दोबारा से नई जिंदगी की शुरुआत की है. वो अपनी बिखरी जिंदगी को धीरे-धीरे पटरी पर ला रहे हैं. वो फिर से यूट्यूब पर एक्टिव हो गए हैं. अब उन्होंने फैंस संग एक बार फिर अपना दर्द बयां किया. 

Advertisement

मुश्किल में अनुराग

ट्रैवल व्लॉगर अनुराग डोभाल अपने नए यूट्यूब व्लॉग में देहरादून की सड़कों पर सैर करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने अपना खाली पड़ा हुआ गैराज भी फैंस को दिखाया. अपने गैराज को खाली देखकर अनुराग काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दिए. अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी करोड़ों का लग्जरी बाइक्स का कलेक्शन बेच दिया है. अनुराग ने बताया कि उनके बाइक कलेक्शन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये थी. मगर उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपनी बाइक्स का कलेक्शन बेच दिया था.  

अनुराग ने कहा- जो साम्राज्य खड़ा किया था, आज वो खाली पड़ा है. पिछले साल हमें अपनी ज्यादातर बाइकें बेचनी पड़ीं. हमारे पास अब सिर्फ दो बाइकें बची हैं. मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसलिए मुझे अपनी बाइक्स बेचनी पड़ीं. मुझे पैसों की जरूरत थी. मुझे ही पता है कि उस वक्त मैंने कैसे सर्वाइव किया था. जब सारी बाइकें बिकीं तो काफी दुख हुआ. मैं व्लॉग बनाने की कंडीशन में नहीं था. इसलिए पहले इस बारे में बता नहीं पाया. गैराज की प्रॉपर्टी भी मेरे नाम पर नहीं है, इसलिए बिजली काट दी गई थी. 

Advertisement

रहने को नहीं है घर

अनुराग ने आगे ये भी बताया कि वो रहने के लिए नई जगह की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो अपनी पुरानी सारी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे. 

वहीं, कुछ वक्त पहले अनुराग ने बताया था कि बच्चे के जन्म के बाद उनके पत्नी रितिका संग मतभेद दूर हो गए हैं. अनुराग ने कहा कि वो अपने बच्चे के लिए सब कुछ नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement