'ये है मोहब्बतें' की मिहिका ने असल जिंदगी में गुपचुप रचाई शादी

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की मिहिका ने हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप तरीके से अमेरिका में रहने वाले बिजनेस मैन से शादी रचा ली है.

Advertisement
मिहिका वर्मा मिहिका वर्मा

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 01 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में लीड एक्ट्रेस इशिता की बहन की भूमिका में नजर आने वाली मिहिका ने हाल ही में एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप तरीके शादी रचा ली.

मिहिका की बहन ने हाल ही में इस शादी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें मिहीका एक पंजाबी दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं. बता दें कि मिहिका ने हाल ही में 'ये है मोहब्बतें' शो छोड़ा है.

Advertisement

मिहिका ने यूएसए के रहने वाले से शादी रचाई है. बता दें कि शादी से पहले वह स्पीट्सविला फेम मयंक गांधी को डेट कर रही थीं. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन जल्द ही दोनों का रिश्ता टूट गया.

खबर है कि मिहिका के एक्स मयंक ने किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई कर ली है, वहीं तो अब किसी और की हो ही चुकी हैं. बता दें कि मयंक स्पीट्सविला सीजन 7 के विनर रह चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »