'साकिब-कनिका कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं', वड़ा पाव गर्ल के ऐलान ने चौंकाया, सच में सैफी से करेंगी शादी?

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने सैफी संग शादी का ऐलान कर हलचल मचा दी है. पति युगम गेरा से बिना तलाक लिए ये कैसे मुमकिन है? यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये सच है या कोई नया ड्रामा है. पता चल जाएगा- इस खबर को पूरा पढ़ें.

Advertisement
चंद्रिका करेंगी दूसरी शादी? (Photo: ITG) चंद्रिका करेंगी दूसरी शादी? (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

बिग बॉस ओटीटी फेम वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक बड़ा ऐलान किया है. वो अपने मुस्लिम दोस्त और रील पार्टनर सैफी से शादी करने जा रही हैं. उन्होंने एक रील शेयर कर इसका ऐलान किया. वीडियो में सैफी भी इस पर हामी भरते नजर आए. लेकिन सवाल ये कि ऐसा कैसे मुमकिन है, फिर उनके पति युगम गेरा का क्या होगा. क्योंकि चंद्रिका का न तो तलाक हुआ है और न ही इसे लेकर कोई केस फाइल्ड है. उनका एक बेटा भी है. फिर माजरा क्या है?

Advertisement

बिन तलाक दूसरी शादी करेंगी चंद्रिका?

चंद्रिका की निजी जिंदगी कई दिनों से चर्चा में हैं. पति युगम गेरा ने उनपर उनके रील पार्टनर सैफी संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे. हालांकि चंद्रिका ने वीडियोज जारी कर इसे खारिज कर दिया था. और सैफी को महज अपना दोस्त बताया था. लेकिन अब उनके शादी के ऐलान ने हलचल मचा दी है. 

तो क्या वड़ा पाव गर्ल सच में शादीशुदा होकर भी सैफी से दूसरी शादी करने वाली हैं? चलिए बताते हैं इसका सच. इनके ऐलान की सच्चाई भी इसी वीडियो में छुपी है. 

दरअसल वीडियो पोस्ट कर चंद्रिका ने कहा कि- फाइनली गाइज हम लोग भी शादी कर रहे हैं. साकिब और कनिका शादी कर सकते हैं, मोनालिसा कर सकती हैं. तो हम लोग क्यों नहीं. फिर सैफी कहते हैं- वैसे भी भाई मैं एक बात बताऊं ये मेरे बिना नहीं रह सकती. और मैं भी इसके बिना नहीं रह सकता. तो बस हमने सोच लिया अब हमें किसी की परवाह नहीं. हम किसी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. 

Advertisement

वीडियो में छुपा है सच!

अब तक आपको देखकर लगा होगा कि ये क्या नया ड्रामा है. ये लोग हमेशा वीडियो में ऐसी बातें करते हैं फिर बाद में इंटरव्यू देते हैं कि हम सिर्फ दोस्त हैं. लेकिन रुक जाइये क्योंकि चंद्रिका और सैफी ने इस बार सही में एक खेल ही खेला है. 

क्योंकि इसी वीडियो में आगे सैफी कहते हैं- आगे पते के साथ इनविटेशन दे रहा हूं... इसके बाद वीडियो में अप्रैल फूल का गाना बजने लगता है- अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया. कपल ने फैंस को अप्रैल फूल बनाया है. आज 1 अप्रैल जो है.  

चंद्रिका और सैफी शादी नहीं करने वाले हैं. ये उनका प्रैंक वीडियो था. वो मजाक कर रहे थे. हालांकि कुछ फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट कर कह रहे हैं कि- सच में कर ही लो यार, सारे झंझट से मुक्ति मिलेगी. दोनों खुश रहो साथ में. वहीं कुछ नाराजगी जता रहे हैं कि- कभी तो ड्रामा बंद करो और सीरियस हो जाओ. अपनी जिंदगी संवार लो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »