'तारक मेहता' प्रोड्यूसर पर भड़की एक्ट्रेस, उड़ी नींद-खराब हुई हेल्थ, बोली- जीने लायक नहीं छोड़ा

उर्वशी ढोलकिया 'तारक मेहता' सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी के घर पर हो रहे कंस्ट्रक्शन वर्क से परेशान हो गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है. उर्वशी ने गलत तरीके से हो रहे कंस्ट्रक्शन पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
तारक मेहता प्रोड्यूसर से तंग आईं उर्वशी (Photo: Instagram @urvashidholakia/@officialasitkumarrmodi) तारक मेहता प्रोड्यूसर से तंग आईं उर्वशी (Photo: Instagram @urvashidholakia/@officialasitkumarrmodi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी अपने जुहू स्थित प्रॉपर्टी में कुछ दिनों से निर्माण का काम करा रहे हैं. ये काम आधी रात को भी जारी रहा, जिससे आसपास के लोगों को काफी तकलीफ पहुंची. एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी उन्हीं में से एक हैं, जो असित मोदी के घर पर हो रहे काम के चलते परेशान हुई हैं. 

Advertisement

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वो अपने घर के पास हो रहे काम को 'आधी रात का आतंक' कह रही हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस और लोकल अधिकारियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं, जो शिकायत के बावजूद प्रोड्यूसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे. 

असित मोदी ने किया अपने पड़ोसियों को परेशान!

उर्वशी ने एक ओपन लेटर लिखा है जिसमें वो कह रही हैं, 'मैं ये ओपन लेटर हमारे इलाके में चल रही देर रात की निर्माण गतिविधियों को लेकर चिंता जताने के लिए लिख रही हूं. इससे इलाके के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. कई दिनों से निर्माण का काम देर रात तक चल रहा है. मशीनों, ड्रिलिंग और सामान लाने-ले जाने की आवाज से लोगों को सोना बेहाल हो गया है. इससे उनकी नींद खराब हो रही है, हेल्थ पर असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी बिगड़ रही है. ये प्रॉपर्टी अभी श्री असित कुमार मोदी और उनके परिवार की है.'

Advertisement

पुलिस ने की एक्ट्रेस की शिकायत नजरअंदाज?

उर्वशी ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने पुलिस को निर्माण कार्य की जानकारी भी दी. एक्ट्रेस ने काफी समय तक इंतजार भी किया, मगर कोई मदद के लिए वहां नहीं पहुंचा. उर्वशी ने लिखा, 'मैं ये भी बताना चाहती हूं कि मैंने सुबह 4:23 बजे पुलिस इमरजेंसी नंबर (100) पर कॉल किया था और 4:55 बजे तक कुल 3 कॉल की थीं, इस उम्मीद में कि पुलिस आएगी और इस मामले को सुलझा देगी. मैं सुबह 5:08 बजे तक अपनी बिल्डिंग के नीचे सड़क पर इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं आया. सोचिए अगर ये कोई और स्थिति होती और मैं मुसीबत में होती, तो मेरी क्या हालत होती? सिस्टम इतना दोषपूर्ण है कि ये विश्वास करना मुश्किल है और बेहद निराशाजनक है.'

उर्वशी ढोलकिया ने इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद एक और पोस्ट की, जिसमें उन्होंने असित मोदी और उनके भाई को भी घेरा. एक्ट्रेस ने कहा कि प्रोड्यूसर की प्रॉपर्टी पर हो रहे निर्माण काम ने उनकी जिंदगी असहनीय और रहने लायक नहीं छोड़ी है. यहां तक कि उनके भाई ने कहा कि ये काम नहीं रुकने वाला है. उर्वशी का दावा है कि निर्माण काम के लिए उन्होंने सड़क भी बंद कर दी है. इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. 

Advertisement

टीवी एक्ट्रेस के पोस्ट ने कई यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. असित मोदी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. वो प्रोड्यूसर को 'सिविक सेंस' ना दिखाने पर फटकार रहे हैं. अब देखना है कि असित मोदी अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement