कपिल शर्मा शो में आई भारतीय हॉकी टीम, भारती सिंह ने पूछा मजेदार सवाल, Video

यह एपिसोड काफी मजेदार रहा. इतना ही नहीं शो में भारती सिंह ने खिलाड़ियों से एक ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर सभी चुप हो गए और फिर से हंसते हुए लोटपोट हुए. कपिल के शो में महिला और पुरुष हॉकी टीम के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की थी.

Advertisement
भारती सिंह भारती सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST
  • भारती ने खींची खिलड़ियों की टांग
  • महिला और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी आए नजर

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ टीवी पर धमाल मचाने हुए में लगे हैं. यह शो अपनी कॉमेडी और मजेदार कंटेंट के लिए जाना जाता है. दर्शक लंबे वक्त से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. अब यह शो अपने अंदाज में लोगों को हंसाने में लगा हुआ है. कपिल शर्मा की टीम ने लेटेस्ट एपिसोड में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को बतौर मेहमान बुलाया था. ऐसे में शो के सभी कॉमेडियन ने प्लेयर्स से बातचीत कर चुटकी ली.

Advertisement

इन प्लेयर्स ने की थी शिरकत

यह एपिसोड काफी मजेदार रहा. इतना ही नहीं शो में भारती सिंह ने खिलाड़ियों से एक ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर सभी चुप हो गए और फिर से हंसते हुए लोटपोट हुए. कपिल के शो में महिला और पुरुष हॉकी टीम के कई खिलाड़ियों ने शिरकत की थी. महिला हॉकी टीम से रानी रामपाल, सविता, गुरजीत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू और नवनीत शामिल हुईं, जबकि पुरुष हॉकी टीम से मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह शामिल हुए.

डांस दीवाने: डांसिंग एक्ट देख इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित- भारती सिंह, आंखों से बहने लगे आंसू

भारती ने पूछा मजेदार सवाल

कॉमेडियन भारती ने पुरुष टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए बताया कि वह हमेशा एक खिलाड़ी से शादी करना चाहती थीं, क्योंकि वह हॉकी टीम से जुड़ी थीं. इसके बाद भारती ने लड़कों से पूछा कि आप में से कौन-कौन सिंगल है? भारती के इस सवाल पर किसी ने कुछ नहीं बोलना, ऐसे में भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हर कोई कुंवारा है, लेकिन अंदर ही अंदर सब कह रहे हैं सिंगल तो हूं पर इससे (भारती से) शादी नहीं करनी.’ भारती ने जैसे ही यह बात बोली, सभी लड़के ठहाका मारकर हंसने लगे.

Advertisement

बता दें कि कपिल शर्मा शो की शुरुआत 21 अगस्त 2021 को हुई है. यह शो फरवरी के महीने में ऑफ एयर हो गया था. कारण था कपिल के दूसरे बच्चे का जन्म. ब्रेक के बाद एक बार फिर कपिल शर्मा और उनकी टीम ने दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है. शो पर अक्षय कुमार, अजय देवगन संग धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार्स को भी देखा जा चुका है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »