'इंस्पेक्टर की बेटी हूं, हालत खराब कर दूंगी', किसपर भड़कीं 'तारक मेहता' एक्ट्रेस? इतना बदला लुक

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस नेहा मेहता ने उनकी फेक आईडी बनाने वालों को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि उनके नाम से कई फेक अकाउंट्स चल रहे हैं. वो सोशल मीडिया की सभी चीजों पर नजर रखती हैं.

Advertisement
'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस ने दी वॉर्निंग (Photo: Instagram @mehta.neha.sk) 'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस ने दी वॉर्निंग (Photo: Instagram @mehta.neha.sk)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

मशहूर एक्ट्रेस नेहा मेहता को पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान मिली. वो शो में अंजलि भाभी के किरदार में दिखी थीं. इन दिनों एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'इत्ती सी खुशी' में दिखाई दे रही हैं. बीते कुछ समय से उनका लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. वहीं, उनके नाम से कई फेक आईडी भी बन गई हैं, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने किसे दी वॉर्निंग?

एक्ट्रेस नेहा मेहता ने 'बजोका स्पॉटलाइट' संग बातचीत में बताया कि कई लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी चला रहे हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि उनसे पंगा न लें, वरना वो हालत खराब कर देंगी. 

दरअसल, एक्ट्रेस से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपको रील पसंद या एल्बम? इसपर उन्होंने कहा- रील तक तो हम पहुंचे ही नहीं हैं. हमारा सोशल मीडिया देख लीजिए. हमसे ज्यादा हमारी फेक आईडी और फैन आईडी... पता नहीं क्या-क्या बनी हुई हैं. वही, लोग हमारे नाम से कमा रहे हैं और मिलियन्स में कमा रहे हैं. लेकिन जिस दिन रेड पड़ेगी ना...इंस्पेक्टर की बेटी हूं, जिस दिन रेड मारूंगी उस दिन सभी का हाल खराब हो जाएगा. 

 

बदल गया लुक
वहीं, बीते कुछ सालों में एक्ट्रेस का लुक भी काफी ज्यादा बदल गया है. उनका बदला लुक देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं. कई लोग उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनके बदले लुक पर भी सवाल कर रहे हैं. 

Advertisement

नेहा मेहता की बात करें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था. करीब पांच साल बाद उन्होंने टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' से कमबैक किया है. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. उन्हें फैंस को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement