Taarak Mehta में कमबैक करेंगी 'दयाबेन', 3 घंटे शूट के लिए मांगी भारी भरकम फीस!

दिशा वकानी शो की रौनक हैं. उनके शो में आने से तारक मेहता में चार चांद लग जाएंगे. वैसे दाद देनी होगी मेकर्स की, जिन्होंने दिशा की गैरमौजूदगी में भी शो को एंटरटेनिंग बनाए रखा है. दिशा के इंतजार में  इतने समय तक शो खींचना कम बात नहीं है. ऐसा भी नहीं शो बोर कर रहा हो. तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले की तरह अपना चार्म दर्शकों के बीच बनाए हुए है.

Advertisement
दिशा वकानी दिशा वकानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • दयाबेन का रोल कर फेमस हुईं दिशा वकानी
  • 2017 से नहीं लौटीं तारक मेहता में, फैंस को इंतजार

पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को वापस लाने की तैयारी काफी समय से चल रही है. लेकिन हर बार किसी ना किसी मुद्दे पर बात अटक जाती है. दिशा वकानी 2017 से शो में नहीं दिखी हैं. मैटरनिटी लीव पर वे ऐसे गईं कि आज तक वापस नहीं आईं. एक बार फिर दिशा वकानी के शो में लौटने की अटकलें तेज हैं. मगर इसमें पेंच फंसता दिख रहा है.

Advertisement

तारक मेहता में लौटने के लिए दिशा की डिमांड
Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी ने कमबैक के लिए भारी भरकम फीस की डिमांड की है. जिस वजह से चीजें नहीं बन पाई हैं. दिशा वकानी ने मेकर्स से उनकी फीस में बढ़ोतरी की मांग की है. कहा जा रहा है कि दिशा वकानी ने हर एपिसोड के 1.5 लाख मांगे है. वो भी सिर्फ 3 घंटे के शूट के लिए. दिशा वकानी ने सेट पर अपने बच्चे के लिए नर्सरी और फुल टाइम नैनी की भी डिमांड मेकर्स के सामने रखी है. 


 

माना जा रहा कि ये डिमांड दिशा वकानी के पति मयूर की तरफ से सामने रखी गई है. दिशा के कमबैक और उनकी फीस को लेकर ये सभी दावे जीजाजी नाम के इंस्टा पेज पर दी गई है. इसलिए इन दावों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती  हां ये बात जरूर सच है कि फैंस दिशा वकानी के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम तो सीरियसली दुआ करेंगे तारक मेहता में दिशा जल्द से जल्द लौटें. 

Advertisement


 

दिशा वकानी शो की रौनक हैं. उनके शो में आने से तारक मेहता में चार चांद लग जाएंगे. वैसे दाद देनी होगी मेकर्स की, जिन्होंने दिशा की गैरमौजूदगी में भी शो को एंटरटेनिंग बनाए रखा है. दिशा के इंतजार में  इतने समय तक शो खींचना कम बात नहीं है. ऐसा भी नहीं शो बोर कर रहा हो. तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले की तरह अपना चार्म दर्शकों के बीच बनाए हुए है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »