सुनील ग्रोवर का टोपी बहू अवतार, डंडे से कूट-कूटकर धोया लैपटॉप

वीडियो में सुनील ग्रोवर टोपी बहू बनकर लैपटॉप धोते दिख रहे हैं. वो लैपटॉप को साबुन लगाकर ब्रश से रगड़ते हैं. फिर वो डंडे से लैपटॉप को कूटते हैं. और पानी में धोकर कपड़े की तरह सुखा देते हैं.

Advertisement
सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

सुनील ग्रोवर इन दिनों शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आ रहे हैं. शो को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में सुनील ग्रोवर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो टोपी बहू बनकर घर के काम कर रहे हैं. 

सुनील ग्रोवर बने टोपी बहू
वीडियो में सुनील ग्रोवर टोपी बहू बनकर लैपटॉप धोते दिख रहे हैं. वो लैपटॉप को साबुन लगाकर ब्रश से रगड़ते हैं. फिर वो डंडे से लैपटॉप को कूटते हैं. और पानी में धोकर कपड़े की तरह सुखा देते हैं. 

Advertisement

उन्होंने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा-टोपी बहू! घर के काम करेगी आज रात 8 बजे. इस वीडियो में शो साथ निभाना साथिया का म्यूजिक बैकग्राउंड में बज रहा है. 

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के लिए शो साथ निभाना साथिया के एक सीन को फनी तरीके से री-क्रिएट किया है. बता दें कि शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू नासमझी में अपने पति का लैपटॉप धो देती है. जिसके बाद उसे खूब डांट पड़ती है. शो का ये सीन आज भी दर्शकों को याद होगा. ये सीन काफी वायरल हुआ था. 

शुरू हो साथ निभाना साथिया
बता दें कि हाल ही में शो के मेकर्स ने साथ निभाना साथिया के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है. शो में देवोलीना भट्टाचार्जी और रुपल पटेल का नाम कंफर्म हो गया है. इस बार शो में देवोलीना और रुपल के अलावा नए स्टार्स देखने को मिलेंगे. 

Advertisement

वहीं शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान की बात करें तो शो शुरुआत से ही सुर्खियों में है. शो में नजर आईं शिल्पा शिंडे ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो सुनील ग्रोवर संग काम नहीं कर सकती हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »