सिंगर मीका सिंह ने किया अपनी शादी का ऐलान

बॉलीवुड प्‍लेबैक सिंगर और पंजाबी गायक मीका सिंह ने अपने फैन्स के सामने अपनी शादी का ऐलान किया है. मीका को बस एक अच्छे जीवन साथी का इंतजार है.

Advertisement
मीका सिंह मीका सिंह

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 26 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने अपने फैन्स को भरोसा दिलाया है कि वह अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मीका ने रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में 'वेडिंग स्पेशल एपिसोड' में इसका ऐलान किया है. वह इस शो में मेंटर हैं.

'हां, यह सच है. शो में शादी का माहौल चल रहा है, जहां सभी मेंटर अपनी शादीशुदा जीवन के अनुभवों को शेयर कर रहे हैं और इसी से प्रेरित होकर मैंने यह फैसला लिया.'

Advertisement

, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी के साथ जीवन के पलों को शेयर करने का समय आ गया है. इसलिए, इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि मैंने आखिरकार अगले साल शादी करने का फैसला ले लिया है. आशा करता हूं कि मुझे जीवनसाथी के तौर पर एक अच्छी लड़की मिले.'

पिछले एक दशक के बॉलीवुड के संगीत जगत का हिस्सा रहे 'मौजा ही मौजा', 'सुबह होने न दे' और 'सावन में लग गई आग' जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं. टेलीविजन चैनल 'जी टीवी' के शो 'सा रे गा मा पा' में के अलावा साजिद अली, वाजिद अली, प्रीतम चक्रवर्ती भी मेंटर की भूमिका में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »