श्वेता तिवारी के फ्लॉन्ट किए दंग कर देने वाले एब्स, अभिनव शुक्ला को दिया क्रेडिट

श्वेता तिवारी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर बीच काफी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं. उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. अपनी इस इमेज में उन्होंने अभिनव शुक्ला को भी फोटो क्रेडिट दिया है.

Advertisement
श्वेता तिवारी श्वेता तिवारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं. सभी जानते हैं कि श्वेता और उनके पति अभिनव कोहली के साथ टेंशन चल रही है. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के खिलाफ वीडियोज शेयर करते हुए आरोप लगा रहे हैं. अब श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में दिखाई दे रही हैं और इन दिनों वह केपटाउन में एन्जॉय कर रही हैं. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह क्रॉप टॉप और डेनिम में एब्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

Advertisement

श्वेता ने फ्लॉन्ट किया एब्स 
उनकी ये पिक्चर सभी को बेहद पसंद आ रही है. फोटो में श्वेता तिवारी का ट्रांसफॉर्मेशन सभी को बेहद लुभा रहा है. तस्वीर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस एब्स को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बिग बॉस 14 फेम अभिनव शुक्ला को भी टैग किया है. जिससे पता चल रहा है कि ये पिक्चर अभिनव ने खींची है. 

उनकी इस इमेज पर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुपर सेक्सी" अनीता हसनंदानी ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुपर हॉट.' उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, वहीं उनके फैंस भी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Advertisement

करण खंडेलवाल ने किया खुलासा, बोले-कम फॉलोअर्स की वजह से उन्हें किया गया रिजेक्ट

इन दिनों श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. श्वेता और उनके पति अभिनव के बीच काफी मनमुटाव चल रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के प्रति भड़ास निकाल रहे और आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे. श्वेता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिख रहा था अभिनव उनसे उनके बेटे रेयांश को छीनने की कोशिश कर रहे थे. मालूम हो कि पिछले दिनों श्वेता तिवारी की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी खूब चर्चा में रही थी. श्वेता ने 10 किलो वजन कम किया था. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »