टीवी पर चैट शो से हो सकती है शाहरुख की वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख जल्द टीवी पर नजर आ सकते हैं. उनका एक चैट शो आने वाला है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST

शाहरुख खान को लोग फिल्मों में जितना पसंद करते हैं उतना ही लोगों को उन्हें टीवी पर देखने का क्रेज रहता है.


'कौन बनेगा करोड़पति', 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं', 'जोर का झटका' जैसे शोज भले ही चले ना हो लेकिन को लोगों ने हमेशा पसंद किया है. खबरों की माने तो शाहरुख का एक नया चैट शो जल्द आने वाला है. शो में शाहरुख होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख स्क्रिप्ट में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि शो का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. किसी इंटरनेशल शो के फॉर्मेट के हिसाब से इस शो को बनाया जा रहा है. सूत्र आगे बताते हैं कि शो यह साल जून में लॉन्च हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement