भारत लौटीं सारा खान, इस शो से होगी टीवी पर वापसी

छोटे पर्दे की प्यारी बहू सारा खान कराची से भारत लौट आई हैं और खबरों की मानें तो वह जल्द ही छोटे पर्दे के एक डेली शोप से टीवी पर वापसी करेंगी...

Advertisement
सारा खान सारा खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

टीवी एक्ट्रेस सारा खान पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में शूटिंग कर रही थीं जो अब इंडिया वापस आ गई हैं. सारा जल्द ही स्टार प्लस के सीरियल 'जाना न दिल से दूर' से टीवी पर वापसी करेंगी.

सारा सीरियल 'जाना न दिल से दूर' में शशांक व्यास के अपीजिट नजर आएंगी. सीरियल में सारा का नाम मलिका होगा. सारा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पहले दिन के शूट का वीडियो भी शेयर किया है. सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Advertisement

सारा खान इंडिया की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो पाकिस्तान के टीवी शो में कर रही हैं. इसी के चलते पिछले कुछ महीने से कराची में थीं और उनके पाकिस्तानी शो का नाम है 'ये कैसी मोहब्बत है'. इस शो में उनके साथ पाकिस्तानी टीवी के फेमस एक्टर नूर हसन.


सारा का लास्ट शो कलर्स का सीरियल 'कवच' था और इससे पहले सारा 'ससुराल सिमर का' में नागिन के रोल में नजर आईं थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement