पारस छाबड़ा संग नए प्रोजेक्ट में काम करने जा रहीं रुबीना दिलैक, जानें डिटेल्स

बिग बॉस सीजन 14 जीतने के बाद से ही रुबीना दिलैक को इंडस्ट्री से काफी ऑफर्स मिल रहे हैं. वे इन दिनों अपनी शेड्यूल के साथ काफी बिजी चल रही हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि रुबीना जल्द ही पारस छाबड़ा के साथ अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी.

Advertisement
रुबीना संग पारस रुबीना संग पारस

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

बिग बॉस सीजन 14 जीतने के बाद से ही रुबीना दिलैक को इंडस्ट्री से काफी ऑफर्स मिल रहे हैं. वे इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं. कई बार उनको फोटोशूट कराते देखा गया, तो कई बार इंटरव्यूज देते. एक इंटरव्यू के दौरान रुबीना ने अपने काम को लेकर कई खुलासे किए हैं. जहां उन्होंने काफी सारे टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने की बात कही है. लेकिन वे इन सभी चीजों को बेहद ही आराम से करना चाहती हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स जल्द ही शुरू करेंगी. सोशल मीडिया पर रुबीना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

पारस संग नजर आ सकती हैं रुबीना दिलैक 
इस तस्वीर को देख ये कयास लगाया जा रहा है कि रुबीना जल्द ही पारस छाबड़ा के साथ किसी प्रोजेट में नजर आने वाली हैं. खबर है कि रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे. लेकिन इसके बारे में अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है. वैसे रिपोर्ट के मुताबिक इस म्यूजिक वीडियो कि शूटिंगसोमवार से शुरू हो सकती है, जिसके लिए पारस मोहाली पहुंच चुके हैं. 

अगर कुछ बातों को याद किया जाए तो शो में जब पारस कि एंट्री हुई थी, तब वे देवोलीना के कनेक्शन बनकर आए थे लेकिन उन्होंने इस बात कि पहले दिन से ही पुष्टि कर दी थी कि वे रुबीना के फैन हैं और ये मानते हैं कि वो ही शो जीतेंगी. आपको अगर याद हो तो फाइनल टास्क के दौरान भी पारस ने रुबीना को जिताया और सीधे फिनाले के रास्ते तक पहुंचा दिया था. हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया है. 

Advertisement

म्यूजिक वीडियो में अभिनव संग नजर आएंगी रुबीना  
अगर पारस और रुबीना कि खबर सच्ची हुई तो फैंस के लिए ये देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि रुबीना और पारस दोनों ही पहली बार एक दूसरे के साथ काम करते दिखेंगे. इसके अलावा आपको बता दें रुबीना के पति अभिनव ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे रुबीना के साथ जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे सकते हैं. माना जा रहा है कि इसकी अनाउंसमेंट अभिनव जल्द ही करेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »