'50 तोले सोना-1 आलीशान घर', शादी में PAK हसीना के घरवालों की दूल्हे से डिमांड, चौंकी दुल्हन

पाकिस्तान की फेमस मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार इसरा आयशा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. इसरा ने बताया कि उनका परिवार चाहता था कि निकाह में वो अपने दूल्हे से 50 तोले सोने की डिमांड करें.

Advertisement
मॉडल इसरा आएशा का बड़ा खुलासा (Photo: Instagram/@esraayesha_khan) मॉडल इसरा आएशा का बड़ा खुलासा (Photo: Instagram/@esraayesha_khan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

इसरा आयशा पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. इसरा पॉपुलर फैशन और लाइफस्टाइल मॉडल हैं. रियलिटी शो 'तमाशा सीजन 5' में भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं. अब उन्होंने बताया है कि शादी के वक्त उनके घरवाले उनपर पति से लाखों की दौलत अपने नाम करवाने का प्रेशर बना रहे थे. 

क्या बोलीं इसरा आएशा?

इसरा आयशा ने अक्टूबर 2026 में 'तमाशा' शो में अपने को-कंटेस्टेंट रहे जेब खान संग निकाह करके घर बसाया है. हाल ही में इसरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके परिवार वाले जेब संग शादी के वक्त उनके दूल्हे से उनके लिए 50 तोले सोना और एक घर की मांग करना चाहते थे. लेकिन उन्होंने पैसों के बजाए प्यार और सुकून चुना. 

Advertisement

निदा यासिर के पॉडकास्ट में इसरा आयशा बोलीं- निकाह से एक दिन पहले मैं खाला (मौसी) के घर गई थी. मेरी खाला (मौसी) ने मुझसे कहा कि निकाह के वक्त सब मर्दों को बैठाना, बड़ों को बैठाना और फिर मेहर (इस्लाम धर्म में निकाह के समय दूल्हा अपनी दुल्हन को जो पैसा या जूलरी देता है) से 50 तोले सोना लिखवाना, एक घर लिखवाना, क्योंकि फ्यूचर में कुछ भी हो सकता है. 

 

 

इसरा आगे बोलीं- मुझे लगता है कि जब आप ये सोचते हैं कि फ्यूचर में आप अपने पार्टनर से अलग हो सकते हैं और अपने दिमाग में नेगिटिविटी बैठा लेते हैं, तो आपके जहन में वही सब चलता रहता है. इसलिए मैंने सोच लिया था कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि उसमें सुकून नहीं होता. 

इसरा के इस फैसले और समझदारी की फैंस तारीफ कर रहे हैं. पाकिस्तान की आवाम दोनों को हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रही है. बता दें कि इसरा ने जेब खान संग लव मैरिज की है. उन्होंने ये भी बताया कि पहले उनके पिता शादी के लिए मान नहीं रहे थे, लेकिन फिर बाद में वो राजी हो गए थे, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बेटी कुछ गलत नहीं कर रही, बल्कि शादी कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »