BB: एजाज को भला बुरा कहने पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, रुबीना-कविता ट्रोल

कविता-एजाज की लड़ाई में कविता को सपोर्ट करने पर रुबीना, अभिनव, निशांत को भी ट्रोल किया जा रहा है. दूसरी तरफ, अपने दोस्तों से बात करते हुए रुबीना दिलैक ने एजाज खान की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे.

Advertisement
कविता कौशिक-एजाज खान कविता कौशिक-एजाज खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

बिग बॉस के बीते एपिसोड में काफी सारा हंगामा हुआ. एजाज खान और कविता कौशिक की लड़ाई हुई. जहां कविता एजाज पर जोर जोर से चिल्लाते हुए नजर आईं. वहीं एजाज ने कविता के साथ कोई बदतमीजी नहीं की. वे चुप ही रहे. कविता-एजाज की इस लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर ट्रोलिंग हो रही है. यूजर्स एजाज के शांत बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं. रुबीना दिलैक भी एजाज की मानसिक स्थिति पर कमेंट करने को लेकर ट्रोल हो रही हैं. 

Advertisement

कविता को बीबी फैंस ने किया ट्रोल
यूजर्स ने कविता को खूब सारी खरी खोटी सुनाई है. लोगों का मानना है कि कविता ने बिना बात के हंगामा किया. एजाज को बुरी भली बातें कहीं. कविता की इन बातों और आरोपों से एजाज काफी हर्ट हैं. अपकमिंग एपिसोड में एजाज रोते हुए भी नजर आएंगे. जिस तरह से एजाज ने कविता कौशिक के हंगामे को हैंडल किया इसकी ट्विटर पर तारीफ हो रही है. कविता ने एजाज को कई बार गाली दी, एक बार गुस्से में धक्का भी दिया. लेकिन एजाज शांत रहे उन्होंने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया. वे प्यार से कविता को समझाते दिखे. 

एजाज को फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा- आज कविता ने अपने ड्रामे की वजह से कई सारे सपोर्ट्स को खो दिया है. शख्स ने कविता को फेक भी बताया. लोग एजाज खान के लिए काफी बुरा महसूस कर रहे हैं. एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कविता को रुड बताया है. कविता का शोर शराबा और बॉसी नेचर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. इससे पहले कविता 2 बार शार्दुल पर बिना बात के भड़क चुकी हैं. यूजर्स ने कविता को ओवरएक्टिंग की दुकान बताया है. उनके बिहेवियर को चीप करार दिया है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

रुबीना ने उठाए एजाज की मानसिक स्थिति पर सवाल
कविता-एजाज की लड़ाई में कविता को सपोर्ट करने पर रुबीना, अभिनव, निशांत को भी ट्रोल किया जा रहा है. दूसरी तरफ, अपने दोस्तों से बात करते हुए रुबीना दिलैक ने एजाज खान की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे. जिसकी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. रुबीना ने कहा था कि एजाज को मेंटल हेल्थ इश्यू है. वे बैलेंस्ड नहीं हैं. एजाज को साइको कहने पर निशांत और अभिनव भी ट्रोल हो रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »