'अचानक सब आवाज उठा रहे हैं', NEET मुद्दे पर बोले मुनव्वर फारूकी, पीएम मोदी का किया जिक्र

नीट आंदोलन में बॉलीवुड सेलेब्स धीरे-धीरे ही सही मगर अपनी आवाज उठाते दिख रहे हैं. हालांकि ये देखकर स्टैंडअप कॉमेडियन-एक्टर मुनव्वर फारूकी थोड़े निराश हैं. उनका कहना है कि अगर यही आवाज थोड़े दिन पहले उठती, तो आज हालत कुछ और होती.

Advertisement
मुनव्वर का क्यों फूटा गुस्सा? (Photo: Instagram/Munawar Faruqui) मुनव्वर का क्यों फूटा गुस्सा? (Photo: Instagram/Munawar Faruqui)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस समय लाखों स्टूडेंट्स आंदोलन पर बैठे हैं. NEET पेपर लीक मामले में उनकी केंद्र सरकार से बेहद अहम मांग है. वो चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे दें. इस कोशिश में लगातार आंदोलन जारी है. सड़कों पर बच्चों को देखकर बॉलीवुड सेलेब्स भी परेशान नजर आए हैं. कई सितारों ने NEET प्रदर्शन को लेकर बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने सरकार से बच्चों की बातें सुनने की अपील की है. 

Advertisement

NEET मामले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का रिएक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी देरी से देखने मिला है. इस बात से कई लोग हैरान दिखाई दिए. इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएशन और टीवी पर एक्टिंग करने वालीं जन्नत जुबैर ने बी-टाउन सेलेब्स के अचानक आए बयानों पर तंज कसा था. अब उनके बाद स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने भी कुछ कहा है. 

मुनव्वर हुए नाराज

मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी और फिर अचानक सामने आ रहे रिएक्शन पर निराशा जाहिर की है. X पर उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में अपना बयान जारी किया, जिसमें वो कह रहे हैं- ये देखकर दुख होता है कि इतने सारे सेलिब्रिटी अचानक अपनी आवाज उठा रहे हैं, सिर्फ PM के बोलने और लोगों की सोच बदलने के बाद. 

'पिछले 25 दिनों से, ज्यादातर चुप रहे, जबकि युवा लोग सड़कों पर उतरे, बुराई का सामना किया, और बोलने की कीमत चुकाई. अगर आप कोई स्टैंड लेने जा रहे हैं, तो बिना डरे करें, सिर्फ तब नहीं जब ये सुरक्षित हो. दबाव या लोगों की राय से मिला सपोर्ट हिम्मत नहीं, सुविधा है. अगर कुछ हफ्ते पहले ज्यादा असरदार आवाजें उठी होतीं, तो शायद हालात इतने बिगड़ते नहीं.'

Advertisement

बता दें कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठी चार्ज किया गया था, जिसके बाद से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आने लगे थे. अधिकतर सभी ने इस घटना की निंदा की थी. स्टूडेंट्स भी अपने फेवरेट स्टार्स से खुश नजर आए थे, जिन्होंने लंबे वक्त के बाद उनका साथ दिया. 

बात करें NEET पेपर लीक की, तो सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की. हालांकि CJP आंदोलन के प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »