फिल्में या टीवी शोज, किस पर है 'बिग बॉस' विजेता मनवीर गुर्जर की नजर

'बिग बॉस 10' के बाद खबर थी कि मनवीर गुर्जर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेंगे. फिर सुनने में आया कि वे टीवी शोज करेंगे. आखिर सच क्या है...

Advertisement
मनवीर गुर्जर मनवीर गुर्जर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

मनवीर गुर्जर ने 'बिग बॉस 10' जीता तो उनको सलमान खान का फेवरेट मान लिया गया. तभी से लग रहा था कि मनवीर गुर्जर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगे. शो के बाद अपने इंटरव्यू में मनवीर ने यह ख्वाहिश जताई भी थी.

लेकिन इसी के साथ मनवीर गुर्जर को टीवी से भी और ऑफर आने लगे. खबर थी कि वह बच्चों को लेकर एक कॉमेडी रियलिटी शो में मनु पंजाबी के साथ दिखेंगे. हालांकि इसी बीच वह कुछ फिल्म मेकर्स के ऑफिस के बाहर भी दिखे.

Advertisement


ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि मनवीर आखिर फिल्मों पर नजरें लगाए हैं या फिर छोटे पर्दे पर. वैसे अगर आप उनको वापस पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि 'बिग बॉस 10' विनर जल्दी ही टीवी पर दोबारा दिखाई देगा.


खबर है कि मनवीर पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 8 के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. दरअसल मनवीर को काफी टाइम पहले शो के लिए अप्रोच किया गया था, जिस पर उन्होंने हां कह दी है.

शूटिंग के लिए स्पेन जाएंगे
सूत्रों की मानें तो मनवीर के इस शो के लिए हां करने के साथ ही वह 28 मार्च को स्पेन के लिए रवाना होंगे. यहां वह 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग शुरू करेंगे.


इनको भी मिला ऑफर
बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 8 के लिए 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट्स मनु पंजाबी और रोहन मेहरा को भी अप्रोच किया गया है. लेकिन अभी इनकी ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है.

Advertisement



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement