मामी सुनीता आहूजा को देख चौंके कृष्णा अभिषेक, TV सेट पर सुलझाया झगड़ा, इमोशनल हुई बहू कश्मीरा

कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा के बीच 14 साल पुरानी कड़वाहट खत्म हो गई है. सुनीता ने कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को गले लगाकर सुलह कर ली है. ये रीयूनियन शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में हुआ है.

Advertisement
कृष्णा अभिषेक का मामी संग पैचअप (Credit: Instagram/krushna30) कृष्णा अभिषेक का मामी संग पैचअप (Credit: Instagram/krushna30)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की सालों की तपस्या खत्म हुई. मामी सुनीता आहूजा ने उन्हें माफ किया. पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर सुनीता ने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा शाह को गले से लगा लिया है. 14 साल का उनका वनवास खत्म हुआ. फैमिली में सभी बेहद खुश हैं. सुनीता कलर्स के शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 के अपकमिंग एपिसोड में गेस्ट बनी हैं. फैंस इस रीयूनियन के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.

Advertisement

इमोशनल हुए कृष्णा
कृष्णा के लिए ये मोमेंट इमोशनल भरा रहा. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है. वो कहते हैं- लाफ्टर शेफ का ये सबसे यादगार एपिसोड होने वाला है. मुझे इसके बारे में नहीं पता था. क्रिएटिव और चैनल ने इस बात को सीक्रेट रखा था. मुझे नहीं पता था सुनीता जी आ रही हैं. कश्मीरा ने भी मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया था. भारती, जो कि शो की होस्ट हैं, उन्हें भी अनाउंसमेंट होने तक इसकी जानकारी नहीं थी. ये सभी के लिए शॉकिंग था. हमारे लिए ये पल इमोशनल था क्योंकि लंबे समय के बाद हम मामी से मिले थे.

''ये कश्मीरा के लिए ज्यादा इमोशनल पल था क्योंकि मैंने 1-2 बार मामी को कुछ इवेंट्स में देखा था. लेकिन कश्मीरा तो पिछले 10 साल में उनसे एक बार भी नहीं टकराई है. इस मोमेंट को हम हमेशा याद रखेंगे. बहुत मजा आया.'' कृष्णा ने इमोशनल होते हुए कहा- सुनीता मामी ने मुझे बच्चे की तरह पाला है. बड़ा किया है. मैं उनके घर पर रहा हूं 8 साल. हमारी जॉइंट फैमिली थी. कल हमारी इतनी बातें हुई हैं. आइस ब्रेक हुआ है. जो बंद कमरे में होना था, चैनल ने वो स्टेज पर किया है. 

Advertisement

कृष्णा और कश्मीरा का सालों पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संग झगड़ा हुआ था. दोनों ही तरफ से पब्लिकली काफी कुछ कहा गया. सालों तक एक दूसरे से उन्होंने बात नहीं की. कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर 'पैसों पर नाचने वाले लोंगों' को लेकर पोस्ट किया था. इसे गोविंदा-सुनीता पर तंज माना गया था. कपल कृष्णा के बच्चों को अस्पताल में देखने भी नहीं आया था. कृष्णा का बार-बार गोविंदा का नाम लेकर जोक करना सुनीता की फैमिली को अखरा था. फाइनली दोनों परिवार मिल गए हैं. उनका पैचअप हो गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »